जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

SP साहब 15 दिन बीत गए हैं, कब तक होगी नौगढ़ जंगल में मिले शव की शिनाख्त

नरकटी जंगल में मिले युवक के शव की शिनाख्त अभी तक  थाना नौगढ़ की पुलिस  पुलिस नहीं कर पाई। एएसपी नक्सल सुखराम भारती की माने तो थाने और चौकियों में पहचान के लिए पंपलेट बांटे गए हैं।
 
नरकटी जंगल में पेड़ में रस्सी से लटके युवक के शव की शिनाख्त

26 अक्टूबर को नरकटी जंगल में मिले युवक के शव की शिनाख्त अभी तक  थाना नौगढ़ की पुलिस  पुलिस नहीं कर पाई। एएसपी नक्सल सुखराम भारती की माने तो थाने और चौकियों में पहचान के लिए पंपलेट बांटे गए हैं।


चंदौली जिले में नौगढ़ थाना क्षेत्र के नरकटी जंगल में पेड़ में रस्सी से लटके युवक के शव की शिनाख्त करना थाना पुलिस नौगढ़ के लिए चुनौती बना हुआ है। 15  दिन व्यतीत होने के बाद भी पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठे हुई  है। हालांकि पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रयास जारी हैं, जल्द ही पहचान कर ली जाएगी।


आपको बता दें कि 26 अक्टूबर को नरकटी गांव के समीप जंगल में महुआ के पेड़ में सफेद रस्सी के फंदे में 35 वर्षीय युवक का शव लटका हुआ मिला, गांव वालों की सूचना पर  पुलिस ने मृतक के शव को  अलसुबह  बरामद किया था। घटनास्थल पर थानाध्यक्ष राजेश सरोज भी पहुंचे थे।


औरवाटांड़ पुलिस चौकी के इंचार्ज अलखनारायण सिंह  ने पेड़ पर चढ़कर रस्सी को खोलकर लटके हुए शव को नीचे उतारा।  पुलिस ने मृतक की शिनाख्त न होने पर उसका अंतिम संस्कार कर दिया था। साथ ही मृतक की शिनाख्त के प्रयास तेज कर दिए थे। इसके लिए आस-पास और  सीमावर्ती थाना पुलिस से भी संपर्क कर मृतक के  शिनाख्त का प्रयास किया गया। इधर, 15  दिन बीत गए हैं, लेकिन आज तक मृतक की पुलिस शिनाख्त नहीं कर पाई है। ऐसे में अब मृतक की शिनाख्त करना पुलिस के लिए चुनौती बन चुका है। 

एएसपी सुखराम भारती बोले

युवक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। थाने और चौकियों में पहचान को पंपलेट बांटे गए हैं। जल्द से जल्द युवक की शिनाख्त कर दी जाएगी।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*