जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

DM के आदेश का पालन कराने में फेल है पुलिस व वन विभाग, राजदरी पिकनिक के पास गैस सिलेंडर पर पक रहा मीट

राजदरी-देवदरी की वादियों में सैलानी अब गैस सिलेंडर जलाकर मीट पकाते, शराब की बोतलें खोलते और तेज आवाज में मौज-मस्ती करते देखे जा सकते हैं।
 

डीएम साहब बिगड़ रहा राजदरी जलप्रपात का माहौल

पुलिस करती है चेकिंग फिर भी अंदर खुल रही है शराब की बोतले

कचरे और डिस्पोजल से गंदगी का लगा हुआ है अंबार

चंदौली जिले के तहसील नौगढ़ में प्राकृतिक खूबसूरती और पर्यटन के लिए मशहूर राजदरी-देवदरी जलप्रपात प्रशासनिक लापरवाही की वजह से अव्यवस्था का शिकार हो गया है। जिलाधिकारी चंद मोहन गर्ग ने हाल ही में निरीक्षण कर साफ-साफ आदेश दिया था कि झरनों के किनारे आग जलाना, खाना पकाना और नशीले पदार्थ लाना सख्त मना है। लेकिन पर्यटकों ने आदेशों को ताक पर रख दिया है और जलप्रपात परिसर को पिकनिक स्पॉट में बदल दिया है।

rajdari water fall

गैस सिलेंडर पर मीट, मुर्गा  और शराब पार्टी का नजारा

राजदरी-देवदरी की वादियों में सैलानी अब गैस सिलेंडर जलाकर मीट पकाते, शराब की बोतलें खोलते और तेज आवाज में मौज-मस्ती करते देखे जा सकते हैं। जिस जगह पर सैलानियों को प्रकृति की शांति का अनुभव करना चाहिए था, वहां धुएं, शराब की गंध और शोरगुल ने माहौल खराब कर दिया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि विभाग की आंखों के सामने नियम तोड़े जा रहे हैं और अधिकारी मूकदर्शक बने हुए हैं।

rajdari water fall

डीएम साहब के आदेश का शुरुआती असर, अब फिर पुराना ढर्रा 

बताया जा रहा है कि आदेश लागू होने के शुरुआती दिनों में जरूर भीड़ में कमी दिखी थी। लोग सतर्क भी रहे, लेकिन जैसे-जैसे पुलिस और वन विभाग की निगरानी ढीली पड़ी, पर्यटक मनमानी करने लगे। धीरे-धीरे जलप्रपात का नजारा फिर वैसा ही हो गया जैसा पहले था। कचरे का ढेर, डिस्पोजल प्लेट और बोतलें झरनों के आसपास बिखरी पड़ी हैं। इससे न सिर्फ पर्यटन स्थल की खूबसूरती घट रही है, बल्कि पर्यावरण को भी गहरा नुकसान पहुंच रहा है।

डीएफओ बी शिवशंकर बोले

डीएफओ बी. शिवशंकर ने दो टूक कहा कि जो भी व्यक्ति झरनों के किनारे भोजन पकाते या नशीला पदार्थ लाते पकड़ा जाएगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई तय है। प्राकृतिक धरोहर के साथ खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

rajdari water fall

जिलाधिकारी चंद मोहन गर्ग की चेतावनी दी  

हमारे आदेश को हल्के में लेना किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रशासन जलप्रपात की निगरानी बढ़ाएगा। अगर कोई नियम तोड़ेगा तो उस पर मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। राजदरी-देवदरी की प्राकृतिक सुंदरता से समझौता किसी कीमत पर नहीं होगा।

Tags

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*