नशे में धुत युवकों ने मां–बेटे को बेरहमी से पीटा, आरोपी गांव से हुए फरार
लालतापुर गांव में शाम के समय हुई घटना
बेटे को बचाने पहुंची मां को मनबढ़ों ने पीटा
पति ने मनबढ़ों के खिलाफ दिया है लिखित तहरीर
चकरघट्टा थाना क्षेत्र के लालतापुर गांव का है मामला
चंदौली जिले के तहसील नौगढ़ में चकरघट्टा थाना क्षेत्र के लालतापुर गांव में नशे में धुत युवकों ने एक महिला और उसके 12 साल के बेटे पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि बच्चा भी चोटिल हुआ है। पीड़ित परिवार की तहरीर के आधार पर चकरघटृटा थाने की पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
बताया जा रहा है कि चकरघट्टा थाना क्षेत्र में लालतापुर गांव के तीन युवक नशे की हालत में बैठे थे। इसी दौरान 12 वर्षीय रोशन अपने भाई के साथ खेलने के लिए वहां पहुंचा। आरोप है कि नशे में धुत एक युवक ने बच्चे को गाली देते हुए उसे पीटना शुरू कर दिया। रोशन के शोर मचाने पर पूरा मामला अचानक तनावपूर्ण हो गया।
बेटे को बचाने पहुंची मां पर भी हमला, तीनों आरोपी फरार
रोशन की चीख सुनकर उसकी मां पूजा (32) मौके पर पहुंचीं और बेटे को बचाने की कोशिश की। लेकिन नशे में धुत तीनों युवकों ने महिला पर भी हमला कर दिया और उन्हें बुरी तरह पीटकर घायल कर दिया। घटना के दौरान पूजा के पति सियाराम खेत में काम कर रहे थे। सूचना मिलने पर उन्होंने डायल 112 पर कॉल किया, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी युवक मौके से फरार हो गए।
नशे में धुत युवकों ने मां–बेटे को बेरहमी से पीटा, आरोपी गांव से हुए फरार, चकरघट्टा थाना क्षेत्र के लालतापुर गांव का है मामला@chandaulipolice @IgRangeVaranasi @adgzonevaranasi @Uppolice pic.twitter.com/NaWYCYiFQ1
— Chandauli Samachar (@chandaulinews) November 25, 2025
महिला अस्पताल में भर्ती, पुलिस ने शुरू की जांच
गंभीर रूप से घायल पूजा को एंबुलेंस से नौगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। पीड़िता के पति ने चकरघट्टा थाने में लिखित तहरीर दी है। थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और फरार आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Tags
चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*






