जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

कच्चे मकान में लगी आग, गृहस्थी का सामान जलकर हुआ राख

इसी बीच  कच्चे मकान में आग लग गई और धीरे-धीरे आग ने विकराल रूप ले लिया।  धुआं उठता देख आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। पानी, मिट्टी से  आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन तब तक आग ने विकराल रूप ले लिया था।
 

आग बुझाते समय किशोरी जली

नौगढ़ थाना क्षेत्र के अमृतपुर गांव का मामला  
 

चंदौली जिले के नौगढ़ थाना क्षेत्र के अमृतपुर गांव में अज्ञात कारणों से कच्चे मकान में आग लग जाने के कारण गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया है। इस दौरान आग बुझाते समय एक किशोरी जलकर गंभीर रूप से जख्मी हो गई। परिजनों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगढ़  में भर्ती कराया। 

बताया जा रहा है कि अमृतपुर गांव में दोपहर में गीता देवी पत्नी संकठा चौहान किसी काम से गांव में गई हुई थी। घर पर उनकी पुत्री नीतू (उम्र 15 वर्ष) अकेली थी। इसी बीच  कच्चे मकान में आग लग गई और धीरे-धीरे आग ने विकराल रूप ले लिया।  धुआं उठता देख आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। पानी, मिट्टी से  आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन तब तक आग ने विकराल रूप ले लिया था। घर में रखा खाने-पीने की सामग्री,  कपड़ा बिस्तर,  चारपाई जलकर राख हो गया। 

लोगों ने बताया कि आग बुझाते समय किशोरी नीतू गंभीर रूप से जल गई। जिसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकों ने उसका इलाज किया। इस दौरान घर परिवार के लोग सबकुछ जल जाने से रो-रोकर परेशान थे।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*