जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

जानिए कोइलरवा हनुमान मंदिर में हो रहा है बड़ा आयोजन, बांटे जा रहे हैं राम भक्तों को आमंत्रण पत्र

6 अप्रैल (रविवार) को वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक अनुष्ठानों के बीच श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा होगी। इस अवसर पर पूरा मंदिर प्रांगण भगवान श्रीराम की स्तुति और जयघोष से गूंज उठेगा।
 

नौगढ़ के कोइलरवा हनुमान मंदिर में राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा

नवरात्रि से शुरू होगी नौ दिवसीय राम कथा

महायज्ञ और भव्य अनुष्ठान का आयोजन

चंदौली जिले के कोइलरवा हनुमान मंदिर में इस नवरात्रि एक ऐतिहासिक आध्यात्मिक क्षण साकार होने जा रहा है। पहली बार श्रीरामलला, माता जानकी और लक्ष्मण जी की प्रतिष्ठित मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा होने वाली है। इस पावन अनुष्ठान को भव्य बनाने के लिए पूरे क्षेत्र में भक्ति और श्रद्धा की लहर दौड़ पड़ी है।

श्रीराम की महिमा से 9 दिनों तक गूंजेगा मंदिर प्रांगण

आपको बता दें कि 30 मार्च से 7 अप्रैल तक प्रतिदिन सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक राम कथा और धार्मिक अनुष्ठान होंगे। अयोध्या के संत मानस किंकर मुनि जी महाराज अपने अमृतमय वचनों से श्रद्धालुओं को श्रीराम के आदर्श, भक्ति, मर्यादा और धर्म की शक्ति से परिचित कराएंगे।

Koilarawa Hanuman mandir

मंदिर प्रबंधन समिति के अनुसार, यह आयोजन सिर्फ एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं बल्कि सांस्कृतिक जागरण का पर्व होगा। स्वर्गीय रामविलास सिंह शिक्षण संस्थान की ओर से क्षेत्र के हर घर में आमंत्रण पत्र पहुंचाए जा रहे हैं। इसके साथ ही आमंत्रण पत्र चंदौली और वाराणसी तक राम भक्तों को दिए जा रहे हैं, ताकि अधिक से अधिक लोग इस ऐतिहासिक आयोजन के साक्षी बन सकें।

अष्टमी को प्राण प्रतिष्ठा, नवमी पर महायज्ञ और भव्य भंडारा

6 अप्रैल (रविवार) को वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक अनुष्ठानों के बीच श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा होगी। इस अवसर पर पूरा मंदिर प्रांगण भगवान श्रीराम की स्तुति और जयघोष से गूंज उठेगा। इसके बाद  एक भव्य महायज्ञ और विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जहां हजारों श्रद्धालु प्रभु श्रीराम की कृपा का प्रसाद ग्रहण करेंगे।

Koilarawa Hanuman mandir

धार्मिक उत्साह और भक्ति की लहर

इस आयोजन को लेकर क्षेत्र में विशेष धार्मिक उत्साह देखने को मिल रहा है। पूरे मंदिर परिसर को फूलों, लाइटों और धार्मिक झंडों से सजाया जा रहा है। मंदिर के महंत श्री श्री 108 संत रामदास त्यागी ने चंदौली समाचार को बताया कि यह आयोजन पूरे क्षेत्र को श्रीराममय कर देगा और श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक ऊर्जा प्रदान करेगा।

विशेष निमंत्रण – आइए, इस पावन क्षण के साक्षी बनें

कार्यक्रम संयोजक पूर्व विधायक शिव तपस्या पासवान और लौवारी कला पंचायत के प्रधान यशवंत सिंह यादव ने सभी श्रद्धालुओं को सपरिवार इस आयोजन में शामिल होने का सादर निमंत्रण दिया है। आइए, भगवान श्रीराम की दिव्य कथा सुनें, उनकी प्राण प्रतिष्ठा के साक्षी बनें और पुण्य लाभ अर्जित करें।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*

News Hub