जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

नौगढ़ में बारिश के साथ गिरी आकाशीय बिजली, दो अलग-अलग गांवों की दो महिलाएं गंभीर रूप से झुलसीं

चंदौली के नौगढ़ थाना क्षेत्र के देवखत और अमृतपुर गांव में आकाशीय बिजली गिरने से दो महिलाएं गंभीर रूप से झुलस गईं। सीएचसी नौगढ़ में दोनों का इलाज जारी है, जहां डॉक्टरों ने उनकी हालत गंभीर बताई है।

 
 

नौगढ़ के देवखत और अमृतपुर गांव में गिरी बिजली

आंगन और बरामदे में काम कर रहीं दो महिलाएं झुलसीं

108 एंबुलेंस से सीएचसी नौगढ़ में कराया गया भर्ती

डॉक्टर सत्या सिंह के मुताबिक दोनों की हालत गंभीर

चंदौली समाचार की अपील: बिजली कड़कने पर रहें सतर्क

चंदौली जिले के नौगढ़ थाना क्षेत्र में रात को हुई तेज बारिश दो परिवारों के लिए बड़ी आफत बनकर आई। क्षेत्र के देवखत और अमृतपुर गांव में आकाशीय बिजली (गाज) गिरने से दो अलग-अलग हादसों में दो महिलाएं गंभीर रूप से झुलस गईं। बिजली गिरने की इस घटना के बाद दोनों गांवों में अफरा-तफरी और परिजनों में कोहराम मच गया। आनन-फानन में दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया।

lightning-strike-in-naugarh-two-women-injured

आंगन और बरामदे में काम करते वक्त हुआ हादसा
मिली जानकारी के मुताबिक, देवखत गांव के सूरज की पत्नी साधुरी रात में खाना बनाने के बाद बर्तन साफ करने आंगन में निकली थीं। इसी दौरान तेज कड़क के साथ गिरी आकाशीय बिजली की चपेट में वह आ गईं। वहीं दूसरा हादसा अमृतपुर गांव में हुआ, जहां किरन नाम की महिला बरामदे से कमरे की ओर जा रही थीं। तभी अचानक बिजली की तरंगों ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया और वह अचेत होकर जमीन पर गिर पड़ीं।

108 एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया, हालत गंभीर
घटना के तुरंत बाद घबराए परिजनों ने 108 एंबुलेंस और निजी गाड़ियों की मदद से दोनों झुलसी महिलाओं को सीएचसी (CHC) नौगढ़ पहुंचाया। अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात डॉ. सत्या सिंह ने बताया कि दोनों महिलाओं का इलाज लगातार जारी है, लेकिन गाज से झुलसने के कारण उनकी हालत फिलहाल गंभीर बनी हुई है।

पहाड़ी इलाकों में बढ़ता खतरा और चंदौली समाचार की अपील
नौगढ़ का बड़ा हिस्सा पहाड़ी और जंगलों से घिरा है, जहां हर साल मानसून में बिजली गिरने की घटनाएं सामने आती हैं। ऐसे में मौसम की चेतावनी समय से गांव-गांव तक न पहुंच पाना चिंता का विषय है।

चंदौली समाचार अपने पाठकों से अपील करता है:--

बिजली चमकते समय खुले मैदान, खेत, पानी वाली जगह और ऊंचे पेड़ों से दूर रहें।

कड़क के दौरान मोबाइल चार्जिंग पर न लगाएं और बिजली के सामानों का इस्तेमाल न करें।

आंधी-पानी के समय सुरक्षित और पक्के मकान के अंदर ही रहें।

स्थानीय प्रशासन और मौसम विभाग की चेतावनियों पर पूरा ध्यान दें।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*