नौगढ़ में दबंगई, कट्टे में गोली डालते हुए VIDEO वायरल, विशेषरपुर गांव के जितेंद्र सरकार ने इंस्टाग्राम पर डाला हथियार लहराते वीडियो, भोजपुरी गाने पर दबंगई, CO बोले - जल्द होगी गिरफ्तारी
नौगढ़ थाना क्षेत्र के विशेषरपुर गांव के युवक जितेंद्र सरकार का देसी कट्टे में गोली डालते हुए वीडियो वायरल हुआ है। आरोपी ने थाने में पुलिस के साथ फोटो भी भोजपुरी गाने पर पोस्ट की। CO देवेंद्र कुमार ने जल्द गिरफ्तारी की बात कही है।
विशेषरपुर गांव के जितेंद्र सरकार का कट्टे में गोली डालते VIDEO वायरल
हाथ में देसी कट्टा लहराते हुए इंस्टाग्राम पर दबंगई गाने के साथ अपलोड किया
आरोपी पहले भी कई बार हथियारों के साथ वीडियो बना चुका है
थाने के अंदर पुलिसकर्मियों के साथ फोटो भी भोजपुरी गानों के साथ शेयर की
CO देवेंद्र कुमार बोले - वीडियो की पुष्टि, जल्द होगी गिरफ्तारी
तहसील नौगढ़ थाना क्षेत्र के विशेषरपुर गांव के युवक जितेंद्र सरकार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में युवक हाथ में देसी कट्टा लहराते हुए और उसमें गोली डालते हुए दिखाई दे रहा है। इंस्टाग्राम पर दबंगई वाले गाने के साथ इस वीडियो को अपलोड किया गया है।
वीडियो में युवक बेखौफ अंदाज में कट्टे में गोली डाल रहा है और कैमरे की तरफ दिखा रहा है। बैकग्राउंड में भोजपुरी दबंगई वाला गाना बज रहा है। वीडियो देखते ही लोगों में दहशत का माहौल है।
बताया जा रहा है कि यह पहली बार नहीं है। आरोपी युवक पहले भी कई बार हथियारों के साथ वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर चुका है। इतना ही नहीं, थाने के अंदर पुलिसकर्मियों के साथ खिंचवाई गई अपनी तस्वीरों को भी भोजपुरी गानों के साथ सोशल मीडिया पर शेयर करता रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि युवक सोशल मीडिया पर खुद को दबंग दिखाने की कोशिश कर रहा है। थाने में पुलिस के साथ फोटो खिंचवाकर वह लोगों में यह संदेश देना चाहता है कि उसकी पुलिस से अच्छी जान-पहचान है।
पुलिस ने शुरू की जांच
मामले का संज्ञान लेते हुए नौगढ़ पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस क्षेत्राधिकारी देवेंद्र कुमार ने बताया कि वायरल वीडियो की पुष्टि हो चुकी है। सोशल मीडिया पर इस तरह हथियारों का प्रदर्शन गंभीर अपराध है, इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
सीओ ने कहा कि सोशल मीडिया पर हथियार लहराना और दहशत फैलाना आर्म्स एक्ट के तहत अपराध है। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।
स्थानीय लोगों ने भी पुलिस से मांग की है कि ऐसे युवकों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए, जो सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन कर युवाओं को गलत रास्ते पर ले जा रहे हैं।
ऐसा बताया जा रहा है की जैसे ही वीडियो अपलोड करने वाले व्यक्ति को पुलिस की कार्रवाई का अंदेशा हुआ, उसने सारे वीडियो और फोटो डिलीट कर दिये हैं।
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी को इस तरह के वीडियो दिखाई दें तो तुरंत पुलिस को सूचना दें। सोशल मीडिया पर हथियारों के प्रदर्शन से समाज में गलत संदेश जाता है।
Tags
चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*







