जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलChandauliSamachar_Logo

नौगढ़ तहसील में अधिवक्ताओं के प्रदर्शन के बाद 12 लेखपालों तबादला, ऐसे बदले गए कार्यक्षेत्र

नौगढ़ तहसील परिसर में अधिवक्ताओं के जोरदार प्रदर्शन के बाद एसडीएम पवन कुमार यादव ने बड़ा कदम उठाया है। प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से 12 लेखपालों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल कर दिया है।  

 
 

नौगढ़ तहसील परिसर में अधिवक्ताओं का प्रदर्शन   

एसडीएम पवन कुमार यादव ने जारी किया आदेश   

12 लेखपालों के कार्यक्षेत्र में बड़ा फेरबदल   

तत्काल नए क्षेत्रों में कार्यभार संभालने के निर्देश  

चंदौली जिले के नौगढ़ तहसील परिसर में अधिवक्ताओं के विरोध-प्रदर्शन के बाद प्रशासनिक महकमे में हलचल मच गई। अधिवक्ताओं की मांग और प्रदर्शन का संज्ञान लेते हुए स्थानीय प्रशासन ने तुरंत कड़ा कदम उठाया। तहसील प्रशासन ने क्षेत्र में तैनात 12 लेखपालों के कार्यक्षेत्र में बड़ा फेरबदल करते हुए उनका तबादला कर दिया है।   

एसडीएम पवन कुमार यादव ने जारी किया तत्काल प्रभाव का आदेश
उपजिलाधिकारी पवन कुमार यादव ने इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी कर दिया है। उन्होंने सभी 12 स्थानांतरित लेखपालों को बिना किसी देरी के तत्काल प्रभाव से अपने-अपने नए आवंटित कार्यक्षेत्र में पहुंचकर कार्यभार संभालने का सख्त निर्देश दिया है, ताकि राजस्व से जुड़े कामकाज प्रभावित न हों।   

जानिए किस लेखपाल को कहां मिली नई जिम्मेदारी
जारी आदेश के अनुसार विक्रम पासवान को बरवाड़ीह से नौगढ़ खास, चंदन जायसवाल को देउरा से नर्बदापुर, बच्चा राम को नर्बदापुर से चमेरबांध, विपिन कुमार को मरवटिया से देवखत और अरविंद कुमार को विशेषरपुर से तिवारीपुर भेजा गया है। इसके अलावा मनीष सिंह को देवखत से केसर, संजय पासवान को नौगढ़ खास से मरवटिया और अभिषेक यादव को चकरघट्टा से बरवाड़ीह का जिम्मा मिला है।   

अन्य लेखपालों का भी बदला गया क्षेत्र
तबादले की सूची में राजीव सिंह को देवरी कलां से अमदहाचरनपुर, सत्येन्द्र कुमार को जमसोत से बोझ, मनोज कुमार को बोझ से जमसोत और तिलोकी नाथ को जरहर से धनकुवारी कलां स्थानांतरित किया गया है। इस त्वरित प्रशासनिक कार्रवाई से तहसील परिसर में चल रहा तनाव शांत होने की उम्मीद जताई जा रही है।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*