जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

नौगढ़ सड़क हादसे में घायल SSO धनंजय शर्मा की मौत, 4 दिन तक चला जिंदगी और मौत का संघर्ष

चंदौली के नौगढ़ थाना क्षेत्र में 18 नवंबर को हुए सड़क हादसे में घायल विद्युत विभाग के एसएसओ धनंजय शर्मा (54) का वाराणसी ट्रॉमा सेंटर में इलाज के दौरान निधन हो गया है। इस दुखद घटना से उनके परिवार और विभागीय कर्मचारियों में शोक व्याप्त है।

 


नौगढ़ सड़क हादसे में धनंजय शर्मा का निधन


ड्यूटी जाते समय हुआ था भीषण हादसा


विद्युत विभाग के एसएसओ की मौत


देवखत गांव के पास पिकअप की टक्कर
 

चंदौली जिले के नौगढ़ थाना क्षेत्र में 18 नवंबर को हुए एक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए विद्युत विभाग के एसएसओ धनंजय शर्मा (54 वर्ष) का इलाज के दौरान निधन हो गया है।यह दर्दनाक हादसा मंगलवार शाम देवखत गांव के समीप उस समय हुआ था, जब धनंजय शर्मा अपने घर से ड्यूटी ज्वाइन करने नौगढ़ आ रहे थे। मौत के बाद स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामे की कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए वाराणसी मोर्चरी हाउस भेजा, इस घटना से उनके परिवार के कोहराम मच गया है, वही विभागीय कर्मचारियों में शोक व्याप्त है।

Road Accident, SSO Death, Varanasi Trauma Center
विद्युत विभाग के एसएसओ धनंजय शर्मा (फाइल फोटो)

आपको बता दें कि यह दर्दनाक हादसा मंगलवार शाम देवखत गांव के समीप उस समय हुआ था, जब सामने से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने उनकी मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वे बाइक समेत कुछ दूर तक घसीटते चले गए और सड़क किनारे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

 चार दिन के संघर्ष के बाद मौत
हादसे की सूचना मिलते ही नौगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और घायल धनंजय शर्मा को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) नौगढ़ ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें वाराणसी ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया था। चार दिनों तक चले उपचार के बाद, लगातार इलाज के बावजूद उनकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ और शुक्रवार शाम को उन्होंने अंतिम सांस ली।

 परिवार में कोहराम, विभाग में शोक
धनंजय शर्मा की मौत की खबर मिलते ही उनके परिवार में कोहराम मच गया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, उनकी असामयिक मृत्यु से विभागीय कर्मचारियों में भी गहरा शोक व्याप्त है। स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामे की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए वाराणसी मोर्चरी हाउस भेज दिया है। पुलिस ने आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

Tags

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*