जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

नौगढ़ के गोलाबाद गांव में सोती महिला को किया किस, FIR दर्ज होते ही गांव छोड़कर फरार

चंदौली जिले के नौगढ़ थाना क्षेत्र में आधी रात महिला के घर में घुसकर युवक ने जबरन चुंबन किया। पांच मिनट बाद दोबारा लौटकर हरकत दोहराई। मुकदमा दर्ज होते ही आरोपी गांव छोड़कर फरार हो गया।

 
 

नौगढ़ में आधी रात सनसनी

आरोपी ने महिला को जबरन चूमा

पांच मिनट बाद फिर लौटा

मुकदमा दर्ज होते ही फरार

गांव में आक्रोश का माहौल

चंदौली जिले के नौगढ़ थाना क्षेत्र के गोलाबाद गांव में 17 अप्रैल 2026 की रात एक अजीबोगरीब घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। आधी रात को एक युवक महिला के घर में घुस आया और जबरन किस कर दिया। अब पुलिस में शिकायत होने के बाद वह गांव छोड़कर फरार है।

महिला ने दिखाई हिम्मत
पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह रात करीब 12 बजे घर में सो रही थीं। तभी गांव का ही एक युवक चुपके से घर में घुस आया और अशोभनीय हरकत करते हुए जबरन नजदीक आकर किस करने की कोशिश की। महिला ने शोर मचाया तो आरोपी भाग गया।

पांच मिनट बाद फिर लौटा
घटना यहीं खत्म नहीं हुई। करीब पांच मिनट बाद वही आरोपी दोबारा घर में घुस आया और महिला को पकड़ने का प्रयास किया। इस बार भी महिला ने साहस दिखाते हुए शोर मचाया, जिससे आरोपी फिर भाग निकला। लगातार दो बार हुई इस घटना से महिला और ग्रामीणों में भय का माहौल है।

मुकदमा दर्ज होते ही आरोपी फरार
पीड़िता ने तुरंत थाना नौगढ़ पहुंचकर आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मुकदमा दर्ज होते ही आरोपी गांव छोड़कर फरार हो गया।

गांव में आक्रोशित हुए हैं परिजन
इस घटना से गांव में आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों ने आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच-पड़ताल की जा रही है और आरोपी को पकड़ने के लिए टीम गठित की गई है।

मिशन शक्ति जैसे अभियान के बावजूद ऐसीह घटना न केवल महिला सुरक्षा पर सवाल खड़े करती है, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में अपराधियों के बढ़ते दुस्साहस को भी उजागर करती है। पुलिस को सख्त से सख्त एक्शन लेना चाहिए।

Tags

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*