जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

नौगढ़ में स्वास्थ्य विभाग का बड़ा छापा, दर्जनभर झोलाछाप डॉक्टर और अवैध पैथोलॉजी सेंटर बंद, इलाके में हड़कंप

चंदौली के नौगढ़ में स्वास्थ्य विभाग ने अवैध रूप से चल रहे दर्जनभर क्लीनिकों और पैथोलॉजी सेंटरों को बंद करा दिया है। प्रशासन की इस ताबड़तोड़ छापेमारी से फर्जी डॉक्टरों में हड़कंप मच गया है। पूरी खबर यहाँ पढ़ें।

 
 

दर्जनभर अवैध चिकित्सा केंद्र बंद

छापेमारी से फर्जी डॉक्टरों में भगदड़

चंदौली समाचार की खबर का असर

जीवदानी डायग्नोस्टिक सेंटर पर कार्रवाई

फरार संचालकों के घर चस्पा नोटिस

चंदौली जिले के नौगढ़ तहसील क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग ने अवैध रूप से चल रहे अस्पतालों और पैथोलॉजी सेंटरों के खिलाफ एक बहुत बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने छापेमारी करते हुए दर्जनभर फर्जी क्लीनिकों, दवा केंद्रों और पैथोलॉजी संस्थानों को मौके पर ही बंद करा दिया। स्वास्थ्य विभाग के इस कड़े रुख को देखकर पूरे इलाके के फर्जी डॉक्टरों में हड़कंप मच गया और कई संचालक अपनी दुकानों का शटर गिराकर मौके से रफूचक्कर हो गए।

naugharh-fake-doctors-pathology-centers-closed-news

चंदौली समाचार की खबर पर हुआ बड़ा असर
दरअसल, नौगढ़ इलाके में लंबे समय से बिना किसी रजिस्ट्रेशन और मानकों के कई अस्पताल, पैथोलॉजी सेंटर और झोलाछाप डॉक्टर मरीजों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ कर रहे थे। इस गंभीर मामले को 'चंदौली समाचार' द्वारा प्रमुखता से उठाए जाने के बाद जिला प्रशासन हरकत में आया। जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग और मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. पारितोष मिश्रा ने मामले का तुरंत संज्ञान लिया और टीम बनाकर कड़ी कार्रवाई के आदेश दिए।

naugharh-fake-doctors-pathology-centers-closed-news

रुद्रा मेडिकल और जीवदानी डायग्नोस्टिक पर कड़ा एक्शन
डीएम और सीएमओ के निर्देश पर डिप्टी सीएमओ डॉ. संजय कुमार सिंह और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगढ़ की संयुक्त टीम ने कई जगहों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की। इस दौरान टीम ने 'रुद्रा फर्म एवं मेडिकल स्टोर' और 'जीवदानी डायग्नोस्टिक एवं अल्ट्रासाउंड सेंटर' सहित कई संदिग्ध सेंटरों की बारीकी से जांच की। जांच में ये सभी केंद्र बिना जरूरी कागजातों और मानकों के चलते पाए गए, जिसके बाद इन्हें तुरंत बंद करवा दिया गया।

naugharh-fake-doctors-pathology-centers-closed-news

फरार डॉक्टरों के ठिकानों पर चस्पा हुआ नोटिस
कार्रवाई के दौरान जो संचालक मौके से भागने में कामयाब रहे, विभाग ने उनके बंद पड़े क्लीनिकों और सेंटरों के बाहर ही विधिक नोटिस चस्पा कर दिया है। अधिकारियों ने साफ चेतावनी दी है कि तय समय के अंदर अगर संतोषजनक जवाब नहीं मिला, तो इन सभी के खिलाफ सख्त कानूनी केस दर्ज कराया जाएगा।

डिप्टी सीएमओ डॉ. संजय कुमार सिंह ने बताया कि फर्जी डॉक्टरों के गलत इलाज से कई बार मरीजों की जान आफत में पड़ जाती है। उन्होंने जनता से अपील की है कि वे हमेशा रजिस्टर्ड डॉक्टरों से ही अपना इलाज कराएं।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*