जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

नौगढ़ में सपा की PDA जन पंचायत, लगे मुलायम सिंह अमर रहे के नारे

चंदौली जिले के तहसील नौगढ़ में दुर्गा मंदिर पोखरा पर शुक्रवार को सपा नेताओं की ओर से जन पंचायत (NDA) का आयोजन  किया गया। इसके जरिए उन्होंने लोगों को समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के कार्यकाल में संपन्न हुए......
 

अखिलेश सरकार का गुणगान करते रहे सपा नेता

 भाजपा सरकार को बता रहे जनविरोधी

 पूर्व विधायक जितेंद्र कुमार एडवोकेट रहे मौजूद 

 

चंदौली जिले के तहसील नौगढ़ में दुर्गा मंदिर पोखरा पर शुक्रवार को सपा नेताओं की ओर से जन पंचायत (NDA) का आयोजन  किया गया। इसके जरिए उन्होंने लोगों को समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के कार्यकाल में संपन्न हुए विकास कार्यों की जानकारी दी। ‌साथ ही  भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों से अवगत कराया। अखिलेश यादव जिंदाबाद के नारों के साथ सपा सरकार की  उपलब्धियों को जन-जन जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया। 

यहां मुख्य अतिथि पूर्व विधायक जितेंद्र कुमार एडवोकेट ने कहा कि सपा सरकार ने अपने कार्यकाल में प्रदेश का चौमुखी विकास किया है। इसमें युवा, बेरोजगार, मजदूर व शोषित व पीड़ित सभी वर्गों की मदद हुई है। विकास के कई नए आयाम भी प्रदेश में देखने को मिल रहे हैं। प्रदेश की जनता को युवा मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के कुशल नेतृत्व का पूरा लाभ मिला है। आगे भी आम जनता को पूरी मजबूती के साथ सपा सरकार के साथ एकजुट रहना होगा।


 विशिष्ट अतिथि अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ के प्रदेश  उपाध्यक्ष त्रिवेणी प्रसाद खरवार ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने जो कहा था वह पूरा कर दिखाया है। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने जनहित का नया इतिहास रचा है। कार्यक्रम का  संचालन समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष राजनाथ सिंह यादव ने किया।‌ 

इस मौके पर विधानसभा  चकिया अध्यक्ष प्रभु नारायण यादव, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय सचिव मुन्नू यादव, विधानसभा सचिव रामवृक्ष यादव, नरसिंह यादव के अलावा सेक्टर व बूथ प्रभारी समेत कार्यकर्ता उपस्थित थे।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*