जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

नौगढ़ में देव दीपावली पर रोशनी से कैसे जगमग हुआ दुर्गा मंदिर का पोखरा

कार्तिक पूर्णिमा के देव दीपावली पर दुर्गा मंदिर नौगढ़ के पोखरे पर महिलाओं और बच्चों ने दीए में तेल डालकर दीपदान किया। विहंगम दृश्य को देखने के लिए सपरिवार लोग काफी देर तक जमे रहे। ‌पंडित ओम प्रकाश दुबे ने बताया कि देव दीपावली देवताओं के द्वारा मनाई जाने वाली दीपावली है । 

 

नौगढ़ में देव दीपावली

रोशनी से जगमग हुआ दुर्गा मंदिर का पोखरा
 

चंदौली जिले में कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर आयोजित ‌दुर्गा मंदिर नौगढ़ पर देव दीपावली पर्व धूमधाम से मनाया गया। पोखरे पर हजारों दीप जलाए गए। अलौकिक छटा देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग सपरिवार उमड़े रहे।

dev dipawali naugarh

आपको बता दें कि दुर्गा मंदिर के पोखरे पर दीपो की सजी मनभावन रोशनी गुजरने वालों का ध्यान खींच रही थी। अरविंद केसरी उर्फ राजू और सूरज केसरी की टीम ने पोखरे और दुर्गा मंदिर  के हर कोने को पांच हजार एक दीपों से सजाया। जैसे ही दीप जलाए गए, इसकी रोशनी ने पोखरे की सुंदरता में चार चांद लगा दिया। श्रद्धालुओं को हलवा प्रसाद का भी वितरण किया गया। 

dev dipawali naugarh

पंडित ओम प्रकाश दुबे ने चंदौली समाचार को बताया कि कार्तिक पूर्णिमा पर देव दीपावली देवताओं की ओर से मनाई जाने वाली दीपावली है। दुर्गा मंदिर को दीयों से सजाकर इसे जगमग किया गया है।  दीपदान करने के लिए भक्तों की काफी देर तक भीड़ लगी रही। विहंगम दृश्य को देखने के लिए लोग जमे रहे।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*