जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

नौगढ़ में चल रही है श्रीराम कथा, शालिनी त्रिपाठी ने सुनाई राम जन्म की कथा, भावविभोर हुए श्रद्धालु

कथा व्यास ने कहा कि राम कथा का श्रवण केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि यह हमारे जीवन के अंधकार को दूर कर सत्य और प्रेम का मार्ग दिखाने वाली दिव्य शक्ति है।
 

चंदौली जिले के कस्बा नौगढ़ स्थित दुर्गा मंदिर पोखरा में चल रही श्रीराम कथा के चौथे दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी, जहां कथा व्यास मानस मयूरी शालिनी त्रिपाठी ने राम जन्म की मार्मिक कथा सुनाकर सभी को भावविभोर कर दिया।

त्रिपाठी ने रामायण की कथाओं को जीवन से जोड़ते हुए कहा कि भगवान राम का जीवन संकटों का सामना करने और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।

Ramkatha

कथा व्यास ने कहा कि राम कथा का श्रवण केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि यह हमारे जीवन के अंधकार को दूर कर सत्य और प्रेम का मार्ग दिखाने वाली दिव्य शक्ति है। उन्होंने राजा मनु और शतरूपा की तपस्या का उल्लेख करते हुए त्रिपाठी ने बताया कि कैसे उनके तप के फलस्वरूप भगवान ने अयोध्या में राम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न के रूप में जन्म लिया। यह कथा सुनकर भक्तजन अभिभूत हो उठे।

उन्होंने कहा, "कलियुग में श्रीराम कथा सुनना परम धर्म है, जो माया के पर्दे को हटाकर हमें भगवान के निकट लाता है।"राम जन्म की इस कथा ने उपस्थित श्रद्धालुओं के दिलों में प्रभु राम के प्रति भक्ति और प्रेम की गहरी भावना उत्पन्न की।

कथा के दौरान श्रद्धालु मंत्रमुग्ध होकर कथा श्रवण करते रहे, और वातावरण राम नाम के जयकारों से गूंज उठा। कथा के संचालन का कार्य सनराइज पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल राजू पांडे ने किया। इस आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा मंडल अध्यक्ष भगवान दास अग्रहरि, व्यापार मंडल अध्यक्ष सूरज केसरी, सुनीति रामायणी, शिवनारायण जायसवाल, अमरजीत, राधे केसरी, कृष्ण कुमार, भगवान दास केसरी सहित कई स्थानीय गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Tags

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*