जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

नौगढ़ में रेंजर अमित श्रीवास्तव ने चेतावनी के बाद शुरू किया अतिक्रमण हटाओ अभियान

वन भूमि पर किसी भी प्रकार का कब्जा अवैध है। यदि कोई व्यक्ति अब भी नहीं मानता, तो विभाग न केवल बलपूर्वक अतिक्रमण हटाएगा, बल्कि उसके खिलाफ कठोर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी भी सुनिश्चित करेगा।
 

सोमवार की दोपहर से शाम तक चलती रही जेसीबी


नौगढ़ इलाके के रेंजर की सख़्त चेतावनी


हर हाल में अतिक्रमण हटेगा ही,  विरोध करने वालों को भेजेंगे जेल 

चंदौली जिले की तहसील नौगढ़ में डीएफओ रामनगर बी शिवशंकर के निर्देश पर सोमवार को जयमोहनी रेंज में लंबे समय से चली आ रही अवैध कब्जाखोरी के खिलाफ  प्रशासन और वन विभाग द्वारा संयुक्त रूप से बड़े पैमाने पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। रेंजर जयमोहनी अमित श्रीवास्तव द्वारा अतिक्रमणकारियों को अंतिम चेतावनी दिए जाने के बाद दोपहर 12 बजे से लेकर देर शाम तक जेसीबी बिना रुके चलती रही, और सेहुआ बीट के अमदहा कम्पार्टमेंट नंबर–2 से करीब 5 हेक्टेयर वन भूमि और दर्जनों की संख्या में लगाए गए अडा़र को पूरी तरह मुक्त कराया गया।


बताया जा रहा है कि अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान वन विभाग की टीम ने जंगल में बनी अवैध झोपड़ियों, मेड़ों, मवेशी अडार तथा अवैध खेती को जेसीबी से ध्वस्त कर दिया। मौके पर हल्का विरोध करने की कोशिश कुछ मनबढ़ अतिक्रमणकारियों ने की, परंतु पुलिस और वन विभाग की सख़्ती के आगे उनकी एक न चली। रेंजर ने मौके से ही साफ कहा — “अतिक्रमण किसी कीमत पर नहीं बचेगा, और जो विरोध करेगा, वह सीधे जेल जाएगा।” 

भू-माफियाओं की मिलीभगत उजागर, गैंगस्टर की तैयारी

अतिक्रमण हटाने के दौरान जब रेंजर अमित श्रीवास्तव ने अतिक्रमणकारियों से उनका मूल निवास पूछा, तो सभी ने अपने आप को चकिया क्षेत्र का निवासी बताया। स्पष्ट हुआ कि उन्हें कुछ भू-तत्वों द्वारा फर्जी कागजात दिखाकर जंगल में बसाया जा रहा था, और बदले में उनसे मोटी रकम ऐंठी जा रही है, ऐसे बिचौलियों को चिन्हित कर उनकी हिस्ट्रीशीट खोलने और गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई के लिए स्टाफ निर्देशित कर दिया गया है।

 सूरज ढलने तक चलती रही कार्रवाई, डटी रही पुलिस और वन विभाग की टीम ....

इस अभियान में रेंजर अमित श्रीवास्तव के साथ पुलिस चौकी प्रभारी अमदहा हंसराज मिश्रा, उपनिरीक्षक राकेश सिंह तथा वन दरोगा वीरेंद्र पांडेय, सोमेश प्रथम, सोमेश द्वितीय, शोभित श्रीवास्तव, महेंद्र, वनरक्षक भोला, चंद्रशेखर, मुलायम सिंह, निर्भय सिंह, प्रेम, धर्मवीर सहित पूरी टीम सक्रिय रही।


अभियान के समापन पर रेंजर  ने दोबारा चेतावनी जारी करते हुए कहा  “वन भूमि पर किसी भी प्रकार का कब्जा अवैध है। यदि कोई व्यक्ति अब भी नहीं मानता, तो विभाग न केवल बलपूर्वक अतिक्रमण हटाएगा, बल्कि उसके खिलाफ कठोर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी भी सुनिश्चित करेगा।

Tags

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*