जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलChandauliSamachar_Logo

नौगढ़ में झोलाछाप डॉक्टरों पर एसडीएम दिव्या ओझा का बड़ा एक्शन, दो फर्जी हॉस्पिटल सील

नायब तहसीलदार प्रभुनाथ यादव और एआरओ जयप्रकाश ने राजस्व व पुलिस टीम के साथ छापेमारी की। जब अस्पताल संचालकों से रजिस्ट्रेशन पेपर मांगे गए, तो वे कोई वैध दस्तावेज नहीं दिखा सके।
 

बरवाडीह में दो फर्जी हॉस्पिटल सील

एसडीएम दिव्या ओझा के नेतृत्व में संयुक्त टीम की छापेमारी

एसडीएम की कार्रवाई से मचा हड़कंप

चंदौली जिले के तहसील नौगढ़ में चकरघटृटा थाना क्षेत्र के बरवाडीह इलाके में फर्जी डॉक्टरों के जरिए चल रहे दो अवैध अस्पतालों पर आखिरकार प्रशासन का शिकंजा कस ही गया। एसडीएम दिव्या ओझा के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग, राजस्व टीम और पुलिस बल की संयुक्त कार्रवाई में आफताब क्लिनिक और डॉ. एम. अंसारी हॉस्पिटल को सील कर दिया गया।

समाधान दिवस में एसडीएम को बताया गया कि चकरघटृटा थाना क्षेत्र में झोलाछाप डॉक्टर बिना किसी मेडिकल डिग्री या रजिस्ट्रेशन के आंख, नाक, गला, बवासीर जैसे रोगों का इलाज कर रहे हैं, और तो और डिलीवरी और सीजर जैसे ऑपरेशन भी करते हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम ने जांच का आदेश दिया।

SDM Divya Ojha

टीम पहुंची तो नकली डॉक्टर नहीं दिखा सके एक भी कागज

नायब तहसीलदार प्रभुनाथ यादव और एआरओ जयप्रकाश ने राजस्व व पुलिस टीम के साथ छापेमारी की। जब अस्पताल संचालकों से रजिस्ट्रेशन पेपर मांगे गए, तो वे कोई वैध दस्तावेज नहीं दिखा सके। स्थिति को देखते हुए दोनों अस्पतालों के कमरों को ताले लगाकर सील कर दिया गया, और सारा चिकित्सा सामान जब्त कर लिया गया।

 jholachhap doctors

एसडीएम दिव्या ओझा का सख्त संदेश

इलाके में फर्जी डॉक्टरों की कोई जगह नहीं है। एक हफ्ते के भीतर वैध कागजात न मिलने पर एफआईआर दर्ज होगी। स्वास्थ्य विभाग की टीम में लगातार छानबीन करेंगी। एसडीएम दिव्या ओझा की  इस कार्रवाई के बाद इलाके के अन्य झोलाछाप डॉक्टरों में हड़कंप मच गया है। कई ने अपने बोर्ड और क्लिनिक हटाने शुरू कर दिए हैं। एसडीएम की यह सख्ती आने वाले समय में झोलाछापों के लिए चेतावनी बनकर सामने आई है।

Tags

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*