जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

नौगढ़ के जरहर गांव में करैत सांप ने महिला को डंसा, अस्पताल के इलाज से बची जान

रविवार की रात महिला किसी काम से लौटकर घर में प्रवेश कर रही थीं। तभी दरवाजे की चौखट के पास छिपे करैत सांप ने उनके दाहिने पैर के तलवे के पास डस लिया।
 

जरहर गांव में रात के समय करैत सांप ने हमला किया

60 वर्षीय बुजुर्ग महिला फल्ली डसने के बाद चीखी

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगढ़ में दिया एंटी-वेनम इंजेक्शन

चंदौली जिले में तहसील नौगढ़ के जरहर गांव में  करैत सांप ने 60 वर्षीय बुज़ुर्ग महिला फल्ली को डस लिया। परिजनों ने बिना देर किए उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) नौगढ़ में भर्ती कराया, जहाँ anti venom लगाने के बाद हालत में सुधार है। 

दरवाजे की चौखट पर छिपा था करैत सांप 

आपको बता दें कि रविवार की रात महिला किसी काम से लौटकर घर में प्रवेश कर रही थीं। तभी दरवाजे की चौखट के पास छिपे करैत सांप ने उनके दाहिने पैर के तलवे के पास डस लिया। अचानक हुए हमले से फल्ली दर्द से चीख पड़ीं। घर के बाहर हड़कंप मच गया।

बताया गया कि महिला की चीख सुनकर परिजन मौके पर पहुँचे और लाठी-डंडे की मदद से सांप को हटाया। परिवार ने झाड़-फूंक में समय बर्बाद नहीं किया और अपने निजी वाहन से महिला को तुरंत CHC नौगढ़ पहुँचाया। परिवारजनों ने कहा कि समय पर पहुंचाने से महिला की जान बच गई।

CHC नौगढ़ में लगा anti venom snake का इंजेक्शन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगढ़ में डॉ. चंद्रा ने फल्ली को एंटी-स्नेक वेनम का इंजेक्शन लगाया और लगातार निगरानी में रखा। चिकित्सक ने बताया कि सही समय पर उपचार मिलने से स्थिति में तेजी से सुधार हुआ है और अब बुज़ुर्ग महिला खतरे से बाहर हैं। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि किसी भी सांप के काटने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचे, झाड़-फूंक में समय न गंवाएं।

Tags

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*