जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

अखिलेश यादव की फोटो शेयर कर रहे हैं सोनभद्र सांसद, ओम प्रकाश राजभर को दिखा रहे हैं आइना

सोनभद्र के सांसद छोटेलाल खरवार ने सपा मुखिया अखिलेश यादव के साथ एक खास तस्वीर शेयर की है। इसके साथ ही उन्होंने पाला बदलने की अफवाहों पर विराम लगाते हुए भाजपा और राजभर पर करारा तंज कसा है।

 
 

अखिलेश के साथ सांसद की तस्वीर

पाला बदलने की अफवाहों पर जवाब

ओम प्रकाश राजभर को दी नसीहत

मिशन 2027 को लेकर बड़ा दावा

उत्तर प्रदेश में सपा नेताओं के पाला बदलने वाले सांसदों और विधायकों को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच सोनभद्र के सांसद छोटेलाल खरवार ने सोशल मीडिया पर एक ऐसा धमाका किया है, जिसने सियासी गलियारों में हलचल तेज कर दी है। सांसद ने अपने फेसबुक अकाउंट पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर के सामने आते ही राजनीतिक हलकों में इसके अलग-अलग मायने निकाले जाने लगे हैं। संदेश सिर्फ शब्दों तक सीमित नहीं है, बल्कि सपा प्रमुख के साथ उनकी यह नजदीकी विरोधियों को एक बड़ा राजनीतिक संकेत दे रही है।

sonbhadra-mp-chhotelal-kharwar-akhilesh-yadav-post

अखिलेश की फोटो के साथ विरोधियों पर किया प्रहार
सोनभद्र सांसद छोटेलाल खरवार ने अखिलेश यादव के साथ अपनी इस खास तस्वीर को शेयर करते हुए भारतीय जनता पार्टी पर सीधा और तीखा हमला बोला है। उन्होंने लिखा कि साल 2024 के लोकसभा चुनाव की तरह ही आगामी मिशन-2027 के विधानसभा चुनाव में भी भाजपा करारी हार की तरफ बढ़ रही है। सांसद का कहना है कि इसी हार के डर से बौखलाए भाजपा के नेता और उनके सहयोगी दल तरह-तरह की भ्रामक बातें और अफवाहें फैला रहे हैं। उन्होंने साफ किया कि जनता अब इस तरह के बहकावे में आने वाली नहीं है।

ओम प्रकाश राजभर को दी सख्त नसीहत
इस पोस्ट के जरिए सांसद ने सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर का नाम लिए बिना उन पर और उनके जैसे अन्य नेताओं पर तंज कसा है, जो लगातार समाजवादी पार्टी के नेताओं को लेकर बड़े-बड़े दावे कर रहे हैं। सांसद ने नेताओं को नसीहत देते हुए साफ लहजे में संदेश दिया है कि समाजवादी पार्टी की असली ताकत किसी राजनीतिक अफवाह या जोड़-तोड़ से नहीं, बल्कि आम जनता के अटूट भरोसे और जमीनी कार्यकर्ताओं की दिन-रात की मेहनत से तय होती है। उन्होंने विरोधियों को नसीहत दी कि वे भ्रामक बयानबाजी बंद करें।

कार्यकर्ताओं में भरा नया जोश
सांसद की यह फेसबुक पोस्ट केवल एक सामान्य राजनीतिक बयान नहीं है, बल्कि इसके पीछे एक सोची-समझी रणनीति दिख रही है। ऐसे समय में जब प्रदेश की राजनीति धीरे-धीरे 2027 की चुनावी जंग की तरफ कदम बढ़ा रही है, सांसद ने सपा नेतृत्व के प्रति अपनी वफादारी और विश्वास को सरेआम जाहिर कर दिया है। सांसद छोटेलाल खरवार का यह अंदाज सपा कार्यकर्ताओं के लिए बेहद उत्साह बढ़ाने वाला है, वहीं विरोधियों को उनके ही अंदाज में करारा जवाब माना जा रहा है। यही वजह है कि उनकी एक तस्वीर और कुछ पंक्तियों की यह पोस्ट इस समय प्रदेश की राजनीति में सबसे बड़ा चर्चा का विषय बनी हुई है।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*