जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

अधिवक्ता सभा के प्रदेश सचिव बनने के बाद और एक्टिव हो गए नौगढ़ के जिलाजीत यादव, चाय-पान की दुकानों पर है चर्चा

चन्दौली के नौगढ़ के युवा अधिवक्ता जिलाजीत सिंह यादव को समाजवादी अधिवक्ता सभा का प्रदेश सचिव बनाए जाने पर इलाके में भारी उत्साह है। चाय-पान की दुकानों से लेकर हर तरफ बस इसी की चर्चा है। पूरी खबर जानने के लिए पढ़ें...

 
 

नौगढ़ के जिलाजीत बने प्रदेश सचिव

चाय-पान की दुकानों पर चर्चा

दुर्गा मंदिर में किया दर्शन-पूजन

कार्यकर्ताओं ने जमकर बांटी मिठाई

राजनीति में कोई नया पद मिलने पर नेताओं का स्वागत होना तो आम बात है, लेकिन जिले के नौगढ़ इलाके में नजारा बिल्कुल अलग और बेहद खास था। समाजवादी अधिवक्ता सभा का प्रदेश सचिव बनने के बाद युवा अधिवक्ता जिलाजीत सिंह यादव जैसे ही अपने गृह क्षेत्र नौगढ़ पहुंचे, उन्हें बधाई देने वालों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।

इलाके के युवाओं और आम लोगों में इस बात को लेकर इतना क्रेज था कि सुबह से ही चाय की दुकानों, पान की गुमटियों और लस्सी के ठेलों पर बस एक ही चर्चा चल रही थी कि नौगढ़ के अपने स्थानीय युवा को अब प्रदेश स्तर पर बड़ी जिम्मेदारी मिल गई है।

sp-leader-zilajeet-singh-yadav-nauhgarh-visit

बाजार में लगा रहा तांता, कार्यकर्ताओं ने खिलाई मिठाई
प्रदेश सचिव के रूप में जिलाजीत सिंह यादव का काफिला जैसे ही नौगढ़ बाजार क्षेत्र में दाखिल हुआ, समर्थकों और सपा कार्यकर्ताओं का जोश देखने लायक था। कार्यकर्ताओं ने कई जगहों पर काफिले को रोककर जिलाजीत सिंह यादव का फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया।

इस दौरान समर्थकों ने एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया और जमकर आतिशबाजी भी की। स्वागत के दौरान मौजूद युवाओं का उत्साह साफ गवाही दे रहा था कि इस फैसले से जमीन पर जुड़े लोग बेहद खुश हैं।

दुर्गा मंदिर में टेककर मांगा क्षेत्र की खुशहाली का आशीर्वाद
स्वागत और बधाइयों के सिलसिले के बीच जिलाजीत सिंह यादव सीधे प्रसिद्ध दुर्गा मंदिर पहुंचे। वहां उन्होंने पूरे विधि-विधान से माता रानी के दर्शन किए और पूजा-अर्चना की। मंदिर परिसर में भी उनके पहुंचते ही समर्थकों ने नारेबाजी कर माहौल को पूरी तरह से राजनीतिक रंग में सराबोर कर दिया।

पूजा खत्म होने के बाद जिलाजीत सिंह यादव ने कहा कि मां दुर्गा से उन्होंने क्षेत्र के विकास, खुशहाली और आपसी भाईचारे की कामना की है। उन्होंने कहा कि पार्टी आलाकमान ने उन पर जो भरोसा जताया है, वह उस पर पूरी निष्ठा से खरे उतरेंगे और जमीन पर कार्यकर्ताओं के सम्मान के लिए हमेशा खड़े रहेंगे।

नौगढ़ से प्रदेश तक बनी पहचान
इस पूरे कार्यक्रम के दौरान समाजवादी पार्टी की एकजुटता साफ नजर आई। स्वागत समारोह में जिला उपाध्यक्ष राजनाथ सिंह यादव, जोन प्रभारी रामवृक्ष उर्फ बल्लू, वरिष्ठ नेता नरसिंह यादव, सेक्टर प्रभारी रामसागर कोल, लक्षिमन यादव, गंगा यादव और रामदुलारे यादव समेत भारी संख्या में युवा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

स्थानीय लोगों और सपा पदाधिकारियों का कहना है कि नौगढ़ जैसे ग्रामीण और पिछड़े क्षेत्र के एक वकील को प्रदेश स्तर की जिम्मेदारी मिलना पूरे इलाके के लिए बड़े गर्व की बात है। यही वजह रही कि यह स्वागत समारोह सिर्फ एक राजनीतिक औपचारिकता न रहकर पूरे क्षेत्र के जश्न में बदल गया।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*