जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

नौगढ़ में बाइक पर स्पीड दिखाना पड़ा भारी, दो युवक पहुंचे हॉस्पिटल

पहली घटना बटौवा मोड़ के समीप हुई। बबंऊदर कोल (40 वर्ष) निवासी बसौली बाइक से गुजर रहा था। तेज मोड़ पर बाइक अनियंत्रित हो गई और वह सड़क पर गिरकर बुरी तरह घायल हो गया।
 

तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह

बटौला मोड़ पर अनियंत्रित हुई बाइक

40 वर्षीय बबंऊदर कोल हुए घायल

रीठिया मोड़ पर दूसरी दुर्घटना

डॉ. सत्यम ने बताया दोनों की स्थिति सामान्य

चंदौली जिले के तहसील नौगढ़ में तेज रफ्तार और लापरवाही दो युवकों पर भारी पड़ गई। बाइक पर स्पीड होने से दोनो  घायल हो गए। राहगीरों की मदद से उन्हें तुरंत नौगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) लाया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया।

बटौला मोड़ के पास गिरकर घायल

पहली घटना बटौवा मोड़ के समीप हुई। बबंऊदर कोल (40 वर्ष) निवासी बसौली बाइक से गुजर रहा था। तेज मोड़ पर बाइक अनियंत्रित हो गई और वह सड़क पर गिरकर बुरी तरह घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत उन्हें अस्पताल पहुंचाया।

रीठिया मोड़ पर हुआ दूसरा हादसा

दूसरी घटना रीठिया मोड़ के पास हुई। यहां लोहरा (मधुपुर) निवासी अभय (25 वर्ष) बाइक से फिसलकर गिर पड़ा। ग्रामीणों की मदद से उन्हें भी तत्काल सीएचसी पहुंचाया गया।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगढ़ दोनों घायलों का उपचार किया गया। चिकित्सक डॉ. सत्यम ने बताया कि फिलहाल दोनों को प्राथमिक उपचार दिया गया है और स्थिति सामान्य है। खबर मिलते ही परिजन भी अस्पताल पहुंचे हैं।

Tags

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*