जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

नहाते समय अचानक हमला, नौगढ़ में युवक के सर पर बरसी लाठी

पंचायत अमृतपुर गांव निवासी सुरेश चौहान सुबह समरसेबल टंकी से पानी लेने गया था और वहीं पर बैठकर स्नान करने लगा। इसी दौरान पड़ोसियों से पानी लेने को लेकर बहस शुरू हुई, जो बढ़कर तू-तू मैं-मैं में बदल गई।
 

 अमृतपुर  में सुबह-सुबह पानी लेने को लेकर मामूली विवाद 


 मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप‌, सुरेश हुए घायल


 घायल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगढ़ में भर्ती

चंदौली जिले में तहसील नौगढ़ के पंचायत अमृतपुर  में सुबह-सुबह पानी लेने को लेकर मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। पानी लेने के बाद स्नान कर रहे सुरेश चौहान पर पड़ोस के राकेश, बुद्धू, उषा और बहादुर ने लाठी-डंडे से हमला कर दिया। इस हिंसक झगड़े में सुरेश का सिर फट गया और उन्हें उपचार के लिए तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगढ़ में भर्ती कराया गया। 


आपको बता दें कि पंचायत अमृतपुर गांव निवासी सुरेश चौहान सुबह समरसेबल टंकी से पानी लेने गया था और वहीं पर बैठकर स्नान करने लगा। इसी दौरान पड़ोसियों से पानी लेने को लेकर बहस शुरू हुई, जो बढ़कर तू-तू मैं-मैं में बदल गई। कुछ ही समय में चारों ने मिलकर सुरेश पर हमला कर दिया। यह हमला इतनी तेजी से हुआ कि आसपास के लोग भी कुछ समझ पाते उससे पहले ही हमला समाप्त हो गया।

बताया जा रहा है कि हमले के दौरान सुरेश चौहान का सिर फट गया और वह वहीं अचेत हो गया, आसपास के लोग दौड़े और मदद के लिए पहुंचे। देखते ही देखते हमलावर मौके से भाग गए। गांव वालों ने तुरंत 108 एंबुलेंस को सूचना दी, और कुछ ही मिनटों में सुरेश को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां उसका उपचार चल रहा है।  स्थानीय लोग पुलिस से तत्काल कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। स्थानीय थाना पुलिस के द्वारा स्थिति पर नजर रखी जा रही है।


 

Tags

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*