जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

नौगढ़ में कोईलरवा हनुमान मंदिर के रास्ते पर मिला थी सुधार राम की लाश, भतीजे ने पहचान की

पुलिस ने सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से शव की पहचान करने की कोशिश की,  गुरुवार को सुबह भतीजे रणबीर कुमार ने मृतक की पुष्टि की।
 


 दवा लेने निकले सुधार राम कई दिनों से थे लापता


लावारिस लाश मिलने पर भतीजे ने की पहचान


 पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गयी सुधार राम की लाश


नौगढ़-चकिया मार्ग पर मिला था लापता वृद्ध का शव 

चंदौली जिले के नौगढ़- चकिया मुख्य मार्ग पर कोईलरवा हनुमान मंदिर के गेट के समीप एक अधेड़ व्यक्ति का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। ग्राम प्रधान यशवंत सिंह यादव  ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पंचनामे की कार्रवाई की गई और पोस्टमॉर्टम के लिए जिला मोर्चरी भेजा गया।

पुलिस ने सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से शव की पहचान करने की कोशिश की,  गुरुवार को सुबह भतीजे रणबीर कुमार ने मृतक की पुष्टि की। भतीजे रणबीर कुमार ने थाना पुलिस को पहचान करने की जानकारी दी। वह कई दिनों से लापता बताए जा रहे थे।


दवा लेने निकले थे सुधार राम  एक सप्ताह से लापता 
जानकारी में बताया जा रहा है कि बिसौरी गांव के रहने वाले 65 वर्षीय सुधार राम एक सप्ताह पहले दवा लेने के लिए घर से निकले थे। परिवार को उस दिन से उनका कोई पता नहीं चल पाया था और उन्हें खोजने की लगातार कोशिशें की जा रही थीं। भतीजे रणबीर कुमार ने थाना पुलिस को बताया कि कोईलरवा हनुमान मंदिर के रास्ते पर शव मिलने की सूचना पर देखा गया और तुरंत पहचान हो गई। परिवार के सदस्यों ने अब मोर्चरी पहुंचकर पोस्टमॉर्टम प्रक्रिया में भाग लेने की तैयारी शुरू कर दी है।

पोस्टमॉर्टम के लिए जिला मोर्चरी भेजी गयी लाश
शव की पहचान के बाद पुलिस ने उसे जिला मोर्चरी भेज दिया, ताकि पोस्टमॉर्टम के बाद मौत के कारणों का पता लगाया जा सके। पुलिस का कहना है कि इस प्रक्रिया से यह स्पष्ट हो जाएगा कि मौत प्राकृतिक कारण से हुई या किसी और वजह से।

 

Tags

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*