नौगढ़ में बाइक की चैन फंसी, गड्ढे में पलट गई बाइक, दोनों भाई पहुंच गए अस्पताल
नौगढ़-चकिया मुख्य मार्ग पर हादसा
दो घायल, एक की हालत गंभीर
राहगीरों ने एंबुलेंस बुलाकर पहुंचाया अस्पताल
डॉक्टरों ने किया रेफर
चंदौली जिले के नौगढ़-चकिया मुख्य मार्ग पर सायं काल एक बाइक सवार की चैन अचानक फंसने से वाहन असंतुलित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए। उनमें से एक की हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
आपको बता दें कि चकरघट्टा थाना क्षेत्र के केसार गांव निवासी रामसूरत अपने भाई जगन्नाथ के साथ चकिया तहसील स्थित चकबंदी कार्यालय में जरूरी कागजात लेने गए थे। शाम को दोनों भाई बाइक से लौट रहे थे, आधी दूरी तय करते ही गोड़टूटवा के पास अचानक यह हादसा हो गया। स्थानीय लोग बताते हैं कि इसी मार्ग पर आए दिन बाइक फिसलने और पलटने की घटनाएं होती रहती हैं,
सुनसान सड़क पर पड़ी रही दोनों की जान खतरे में
हादसे के बाद दोनों भाई गड्ढे में घायल अवस्था में लंबे समय तक पड़े रहे। सड़क सुनसान होने के कारण देर तक कोई मदद नहीं मिल सकी, जिससे उनकी हालत और बिगड़ने लगी। राहगीरों ने जब उन्हें खून से लथपथ पड़ा देखा तो हड़कंप मच गया। तुरंत ग्रामीणों ने 108 एंबुलेंस को सूचना दी और घायल भाइयों को सड़क से उठाकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।
अस्पताल में इलाज, एक को रेफर
दोनों घायलों को एंबुलेंस मंगाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगढ़ पहुंचाया गया, जहां चिकित्सक डॉ. अजीत सिंह ने प्राथमिक उपचार किया। रामसूरत के चेहरे, पैर और पीठ पर गंभीर चोटें आईं और लगातार खून बहने के कारण स्थिति गंभीर होती गई। हालात बिगड़ते देख डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं, जगन्नाथ को हल्की चोटें आने पर इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई।
Tags
चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*







