जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल से गांजा तस्करी करने वाले सोनभद्र के दो तस्कर अरेस्ट

चंदौली जिले की नौगढ पुलिस द्वारा अवैध गांजा तस्करी कर रहे 02 तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।
 

नौगढ़ पुलिस ने गांजा तस्करी करने वाले 2 तस्करों को किया गिरफ्तार

3.5  लाख का अवैध गांजा भी हुआ बरामद

 बिहार से गांजा लाकर विभिन्न इलाकों में बेंचने का करते थे काम

चंदौली जिले की नौगढ पुलिस द्वारा अवैध गांजा तस्करी कर रहे 02 तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। इसके साथ ही अभियुक्तों के कब्जे से 12 किलो 500 ग्राम अवैध गांजा व तस्करी में प्रयोग की जा रही बिना नम्बर प्लेट की मोटरसाइकिल भी बरामद की गई। बरामद अवैध गांजे की अनुमानित कीमत 3.5 लाख रूपये है।

आपको बता दें कि थाना नौगढ़ की पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान एक मोटरसाइकिल से 2 अभियुक्त 1.आदिल खान पुत्र बादल खान नि0 ग्राम दीपनगर वार्ड न0 25 थाना रावर्टसगंज जनपद सोनभद्र उम्र करीब 19 वर्ष   2.तालिब पुत्र नासिर नि0 ग्राम दीपनगर वार्ड न0 19  थाना रावर्टसगंज जनपद सोनभद्र उम्र करीब 26 वर्ष को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्ज़े से 12 किलो 500 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया है। एक मोटरसाइकिल TVS राइडर बिना नम्बर प्लेट की बरामद की गई।

इस दौरान थाना प्रभारी अमित सिंह, उप निरीक्षक रामभवन यादव, हेड कांस्टेबल परशुराम सिंह, कांस्टेबल विशाल यादव, कामस्टेबल मोहम्मद गुफरान, कांस्टेबल फारूक सम्मलित रहे।

                                                                                                                                                                                         

Tags

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*