नौगढ़ में आकाशीय बिजली से दो महिलाएं झुलसीं, सोनभद्र के निजी अस्पताल में कराया भर्ती,
समाजसेवी मनीष सिंह गहरवार ने बने सहारा
फौरन इलाज के लिए सोनभद्र के निजी अस्पताल में कराया भर्ती
समय रहते मिली मदद से बच गई जान
चंदौली जिले के तहसील नौगढ़ क्षेत्र में दोपहर आई तेज गरज और बारिश के बीच आकाशीय बिजली कहर बनकर टूटी। अलग-अलग गांवों में गिरी बिजली से दो महिलाएं गंभीर रूप से झुलस गईं। गांव में अफरा-तफरी मच गई। इस बीच बहुजन समाज पार्टी के युवा नेता एवं समाजसेवी मनीष सिंह गहरवार मददगार बनकर सामने आए। उन्होंने तत्काल मौके पर पहुंचकर निजी साधन से दोनों महिलाओं को सोनभद्र जिले के लोढ़ी स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों के मुताबिक प्राथमिक उपचार और समुचित इलाज के बाद फिलहाल दोनों की हालत स्थिर है।

घर पर बैठी युवती को लिया तरंगों ने अपनी चपेट में
पहली घटना नौगढ़ थाना क्षेत्र के पंचायत चमेर बांध की है। यहां निवासी रामबचन शर्मा की पुत्री नीलू (26 वर्ष) घर के आंगन में बैठी हुई थी। अचानक बादलों की जोरदार गर्जना हुई और देखते ही देखते बिजली की तरंगें घर के ऊपर गिरीं। नीलू इसकी चपेट में आ गई और गंभीर रूप से झुलस गई। परिवारजन घबराकर शोर मचाने लगे और आसपास के लोग भी मौके पर जुट गए।
मैरहवा गांव में गिरी बिजली, वृद्धा झुलसी
दूसरी घटना इसी थाना क्षेत्र के मैरहवा गांव में घटी। यहां 57 साल की राजकुमारी तेज बारिश के बीच बाहर निकलीं, तभी अचानक आकाशीय बिजली उन पर गिर गई। वह मौके पर ही जमीन पर गिर पड़ीं और तड़पने लगीं। ग्रामीणों ने किसी तरह उन्हें संभाला और प्राथमिक उपचार के लिए ले गए, लेकिन हालत नाजुक होती चली गई।

समय पर पहुंचे समाजसेवी मनीष सिंह गहरवार
बिजली गिरने से महिलाओं के झुलसने की सूचना मिलते ही समर्थकों के साथ पहुंचे बहुजन समाज पार्टी के युवा नेता और समाजसेवी मनीष सिंह गहरवार तुरंत हरकत में आए। उन्होंने निजी साधन की व्यवस्था कर दोनों महिलाओं को सोनभद्र के लोढ़ी स्थित एक निजी अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने तुरंत उपचार शुरू किया, जिससे महिलाओं की हालत में सुधार आया। ग्रामीणों ने मनीष सिंह की सक्रियता और तत्परता की सराहना की। उनका कहना है कि समय रहते मदद न मिलती तो बड़ी अनहोनी हो सकती थी।
प्रशासन ने किया निरीक्षण
घटना की जानकारी मिलते ही एसडीएम विकास मित्तल के निर्देश पर हल्का लेखपाल विक्रम पासवान ने मौके का निरीक्षण किया और रिपोर्ट तैयार की। अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि प्रभावित परिवारों को नियमानुसार मदद दी जाएगी।
Tags
चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*







