जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

सरकार कानून बना रही है कानून, फिर भी महिलाओं पर बढ़ रहा अत्याचार

महिला सम्मेलन का उद्घाटन संस्थान की अध्यक्ष पद्मा सिंह, निदेशक बिंदु सिंह एवं साहित्यकार अपर्णा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। बालिकाओं ने अतिथियों का स्वागत गीत एवं बैच लगाकर स्वागत किया।
 

साल में एक दिन महिला दिवस मनाने का कोई फायदा नहीं

 करना होगा और अधिक काम

लालतापुर गांव में हुआ महिला सम्मेलन

चंदौली जिले के नौगढ़ में ग्राम्या संस्थान के इब्दिता नेटवर्क तत्वाधान में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में शनिवार को चकरघट्टा थाना क्षेत्र के लालतापुर गांव में महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया। 

महिला सम्मेलन का उद्घाटन संस्थान की अध्यक्ष पद्मा सिंह, निदेशक बिंदु सिंह एवं साहित्यकार अपर्णा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। बालिकाओं ने अतिथियों का स्वागत गीत एवं बैच लगाकर स्वागत किया। संस्थान की निदेशक बिंदु सिंह ने कहा कि सरकार कानून बना रही है लेकिन महिलाओं पर अत्याचार बढ़ रहा है। 

Woman Awareness Programme

विशिष्ट अतिथि पुलिस विभाग के स्पेशल ऑफिसर चंदन सिंह ने कहा कि बालिकाओं और महिलाओं को अपने अधिकारों के लिए खुद लड़ना चाहिए। शहरों की लड़कियों की अपेक्षा गांव की जो किशोरियां यहां उपस्थित हैं। इनमें अलग तरह की प्रतिभाएं दिखाई दे रही है, इन किशोरियों को समान अवसर मिले तो ये किशोरियां अपने अधिकारों के लिए प्रयत्नशील होंगी। 

Woman Awareness Programme

विशिष्ट  अतिथि इंदू सिंह ने कहा कि लड़कियों और महिलाओं को अपनी बात रखने के लिए हिम्मत और साहस रखना होगा। जो लोग हंसते हैं, वहीं उनके सफल होने पर नाज भी करते हैं। कहा कि  पहले 1850 के पहले महिलाओं को पढ़ने का भी अधिकार नहीं था, उन्हें शुद्र के कैटेगरी में रखा जाता था। पहली महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले के प्रयास से महिलाएं पढ़ना लिखना शुरू की और आज हम सभी को पढ़ाई का समान अधिकार मिला हुआ है। लेकिन अधिकारों को पाने के लिए अभी हमें संघर्ष जारी रखना होगा। मुख्य अतिथि संस्थान की अध्यक्ष पद्मा सिंह ने कहा कि संगठन में शक्ति है। इससे हमें ताकत मिलती है। जो संघर्ष हम लोगों ने झेला है, वे हमारी बेटियां ना झेलें। लड़कियों को जरूर पढ़ाएं, किशोरिया भी सवाल पैदा करें तभी समाज में समानता आएगी और हम लोग गैर बराबरी को मिटा पाएंगे। प्रमुख समाज सेवी जय प्रकाश सिंह उर्फ शेरू यादव ने बालिकाओं को शिक्षित करने और अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करने का आह्वान किया। 

महिला सम्मेलन में 30 गांवों से डंगरी, प्यारी, संगीता, लक्ष्मीना,सुनीता, राजमती, किरन, रिंकू सहित कुल 300 लोगों ने भागीदारी किया। कार्यक्रम का संचालन नीतू सिंह तथा आगंतुक अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापन संस्थान की निदेशक बिंदु सिंह ने किया।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*