जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

निकाय चुनाव में ब्राह्मण प्रत्याशी को जिताने की अपील, भगवान परशुराम सेवा समिति ने भरी हुंकार

वक्ताओं ने आगे कहा कि यदि सामान्य सीट होने पर भी किसी दल ने ब्राह्मण को प्रत्याशी घोषित नहीं किया तो भगवान परशुराम सेवा समिति द्वारा किसी ब्राह्मण को प्रत्याशी बनाकर चुनाव जिताने के काम करेगी।
 

चुनाव के पहले अहम बैठक

सामान्य सीट होने पर ब्राह्मण कंडीडेट की मांग

टिकट न मिलने पर अपना उम्मीदवार लड़ाएगी भगवान परशुराम सेवा समिति

चंदौली जिले में आज भगवान परशुराम सेवा समिति की बैठक केदार धाम वाटिका सकलडीहा रोड स्थित लॉन में संपन्न हुई, जिसमें जिले के जातिगत ढ़ाचे को समझते हुए अपने समाज के हितों की रक्षा के साथ साथ नगर निकाय चुनाव में ब्राह्मण प्रत्याशी को उतारने के साथ साथ जिताने की कोशिश करने की हुंकार भरी गयी।

Bhagwan Parashuram Sewa Samiti

भगवान परशुराम सेवा समिति की बैठक को सम्बोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि लंबे समय से सभी राजनीतिक दलों द्वारा ब्राह्मणों को उपेक्षित किया जा रहा है। सभी दलों ने सिर्फ ब्राह्मणों का सहयोग समर्थन लिया है, लेकिन कभी भी ब्राह्मण को नगर पंचायत चन्दौली का चेयरमैन नहीं बनने दिया गया। अब सभी लोग ब्राह्मण को प्रत्याशी घोषित कर चुनाव जिताएं।
वक्ताओं ने आगे कहा कि यदि सामान्य सीट होने पर भी किसी दल ने ब्राह्मण को प्रत्याशी घोषित नहीं किया तो भगवान परशुराम सेवा समिति द्वारा किसी ब्राह्मण को प्रत्याशी बनाकर चुनाव जिताने के काम करेगी। इसके साथ ही पूरे जिले में संगठन को मजबूत बनाने के लिए सदस्यता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। ब्राह्मणों के ऊपर किसी भी जाति धर्म द्वारा अत्याचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। साथ ही ऐसा करने वालों को सबक भी सिखाया जाएगा।

कार्यक्रम को आयोजित करने में सभी ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। साथ ही इन लोगों ने अपने विचार रखे। वक्ताओं में पंकज पांडे, अशोक मिश्रा, डा. शशिकांत मिश्रा, राजू पांडे, उपेंद्र तिवारी, करन तिवारी, अनूप तिवारी, राहुल तिवारी, नंदशंकर पाठक, अलख तिवारी, शिवाकांत तिवारी, गुड्डू तिवारी, राजेश उपाध्याय, राजेश तिवारी, अजित उपाध्याय, आनन्द उपाध्याय, पंकज ओझा, दिलीप दुबे इत्यादि लोग शामिल थे। बैठक की अध्यक्षता सत्यमूर्ति ओझा तथा संचालन पंकज मिश्रा ने किया।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*