जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

अब पंचायतों के भ्रष्टाचार को दूर करने की जिम्मेदारी संभालेंगे पंचायत वीर

युवा संघर्ष मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने गांवों को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने के लिए पंचायत वीर अभियान की शुरूआत की है।
 

युवा संघर्ष मोर्चा के कार्यकर्ताओं की पहल

बड़गावां गांव में पंचायत वीर अभियान की शुरुआत

चंदौली जिले में युवा संघर्ष मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने गांवों को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने के लिए पंचायत वीर अभियान की शुरूआत की है। इस अभियान के तहत प्रत्येक गांव में पंचायत वीर चुना जाएगा। ऐसे युवा गांव में हो रहे भ्रष्टाचार को जांचने और परखने का करेंगे और उसे दूर करने का प्रयास करेंगे।

चहनियां स्थानीय विकास खंड के बड़गावां गांव में पंचायत वीर अभियान की शुरुआत हुई। इसमें काशी हिंदू विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र नेता एवं बाबा कीनाराम मठ के संयोजक अजीत सिंह ने बड़गांवा के अशोक यादव को बड़गावा गांव का पंचायत वीर बनाया। 

इस दौरान युवा संघर्ष मोर्चा के संयोजक शैलेंद्र पांडेय ने हर ग्राम सभा में पंचायत वीर बनाने का संकल्प लिया। इस मौके पर अजीत सिंह ने कहा कि युवा संघर्ष मोर्चा की यह पहल चंदौली जनपद के लिए मील का पत्थर साबित होगा। ग्राम सभा को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने के लिए पंचायत वीर के चयन से सरकार की ओर से विकास के लिए जारी धन का हिसाब किताब रखा जाएगा। पंचायत वीर आंदोलन और ज्ञापन के माध्यम से भ्रष्टाचार पर नकेल कसेंगे।

 इस मौके पर जय हिंद सेवा संस्थान के सुभाषचंद्र यादव, रुद्र पाठक, माधव पांडेय, पिंटू यादव, देवी प्रसाद यादव, मदन सिंह मुनमुन रहे।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*