जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

DPRO अब कर रहे हैं एक्शन : कूड़ा संग्रह केंद्र सक्रिय न होने पर 2 ग्राम प्रधानों को नोटिस

चंदौली जिले के डीपीआरओ नीरज सिन्हा ने सफाई व्यवस्था ठीक नहीं मिलने पर शनिवार को कड़ा रुख अख्तियार कर लिया।
 

गांवों में फैले कूड़े और पॉलिथीन को देख भड़के अधिकारी

बबुरी और हिनौता-जगदीश सराय पंचायतों को जारी हुए नोटिस

  कूड़ा संग्रह केंद्र निष्क्रिय, ग्राम प्रधानों से मांगा गया उपयोग न होने पर जवाब

चंदौली जिले के डीपीआरओ नीरज सिन्हा ने सफाई व्यवस्था ठीक नहीं मिलने पर शनिवार को कड़ा रुख अख्तियार कर लिया। शुक्रवार को निरीक्षण के दौरान कमियां सामने आने के बाद डीपीआरओ ने बबुरी व जगदीश सराय के ग्राम प्रधान को नोटिस भेजकर जवाब तलब किया है। मानक के अनुरूप सफाई कराने का निर्देश भी दिया है।

आपको बता दें कि ग्राम पंचायतों को मॉडल के रूप में विकसित किया जाना है। इसके लिए शासन से धनराशि प्राप्त होने के बावजूद ग्राम पंचायतों में कूड़े और पॉलिथीन के निपटारे की समुचित व्यवस्था नहीं मिली। कूड़ा संग्रह केंद्रों का भी संचालन नहीं किया जा रहा था।

डीपीआरओ ने बताया कि बबुरी और जगदीश सराय ग्राम पंचायत को मॉडल के रूप में विकसित करने के लिए शासन से धनराशि प्राप्त हुई है। इस धनराशि से कूड़ा संग्रह केंद्रों का संचालन भी किया जाना है, ताकि कचरे और पॉलिथीन का सही तरीके से निस्तारण हो सके। उन्होंने पिछले दिनों बबुरी ग्राम पंचायत का निरीक्षण किया। उस दौरान न तो गांव में कूड़ा संग्रह केंद्र सक्रिय मिला और न ही सफाई की समुचित व्यवस्था मिली।

उन्होंने बताया कि निरीक्षण के दौरान गांव में चारो तरफ कूड़े, पॉलिथीन बिखरे पाए गए। इस पर प्रधान राजकुमारी को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया गया है। उन्होंने बताया कि हिनौता जगदीश सराय गांव में भी धनराशि प्राप्त होने के बावजूद सफाई व्यवस्था में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ। गांव में सड़क की तरफ कूड़ा और पॉलिथीन बिखरे पड़े थे।

इस पर ग्राम प्रधान प्रमोद कुमार पासवान को नोटिस जारी कर जवाब तलब करने के साथही सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए गए हैं।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*