सेवड़ी ग्राम प्रधान का एक्सपोजर विजिट के लिए चयन, पुणे में पेश करेंगे अपने गांव के विकास की रूपरेखा

चहनियां विकास खंड के सेवढ़ी ग्राम प्रधान आशुतोष कुमार सिंह का चयन
22 से 26 मार्च तक पुणे महाराष्ट्र में होगी एक्सपोजर विजिट
विकास कार्यों को दिखाने का मिलेगा नया मौका
चंदौली जिले में उत्कृष्ट कार्यों के लिए चहनियां विकास खंड क्षेत्र के सेवढ़ी हुदहुदीपुर के ग्राम प्रधान आशुतोष कुमार सिंह का पुणे महाराष्ट्र में एक्सपोजर विजिट के लिए चयन किया गया है। कार्यक्रम 22 से 26 मार्च तक पुणे महाराष्ट्र में होगा। ग्राम प्रधान को लखनऊ निदेशालय से पत्र मिला है। अब वे अपने कार्यों को बताने के लिए महाराष्ट्र में जा रहे हैं।

प्रधान ने बताया कि अपने ग्राम पंचायत में कराए गए विकास कार्यों को जाकर दिखाने और वहां के एक्सपोजर विजिट में सीखने का कार्य करेंगे जिससे विकास कार्यों को माडल रूप में ग्राम पंचायत, क्षेत्र और जनपद में एक संदेश दिया जा सके कि हमारा ग्राम पंचायत हमारा गांव एक शहरी क्षेत्र के रूप में भी विकसित हो सकता है। इसमें शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता तकनीक की दुनिया में सोशल मीडिया से लेकर सभी चीजों पर ध्यान केंद्रित हो। 25 ग्राम पंचायत का चयन किया गया है। इसमें चंदौली जनपद से केवल ग्रापं सेवड़ी के प्रधान का चयन हुआ।

प्रधान को पहले भी मिले हैं कई राष्ट्रीय पुरस्कार
इसके पूर्व ग्राम प्रधान को दिल्ली राष्ट्रपति पुरस्कार, मुख्यमंत्री पुरस्कार से लेकर आइएससो, अंतरर्राष्ट्रीय आईएफ अवार्ड सर्टिफिकेट, डा. राम मनोहर लोहिया पुरस्कार दो बार, उत्तर प्रदेश गौरव सम्मान, नीति आयोग पुरस्कार, स्वच्छता पुरस्कार, जल जीवन मिशन पुरस्कार मिला चुका है।
चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*