जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

पूर्व मंत्री संजय विद्यार्थी ने सपा कार्यकर्ताओं में भरा जोश, कहा- एकजुट हो जाएं पार्टी के सारे कार्यकर्ता

 


चंदौली जिले के जिला मुख्यालय के पास बनाये गये समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं की एक बैठक बुलाई गई, जिसमें नेताओं ने पार्टी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर विधानसभा चुनाव में जुट जाने का आवाहन किया। 

बताते चलें कि नरसिंहपुर स्थित डा. राम मनोहर लोहिया भवन पर रविवार को कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन में मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री संजय विद्यार्थी का कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी चुनाव में एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।  


कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संजय विद्यार्थी ने कहा कि भाजपा से लड़ने की क्षमता सपा के अलावा किसी पार्टी में नहीं है। पार्टी कार्यकर्ता पूरे ताकत से लोगों को जोड़ने का काम करें। पूर्व की सपा सरकार की नीतियों व उपलब्धियों को गांव-गांव जाकर लोगों को जानकारी दें। सपा के पूर्व मंत्री ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार में गरीब मजलूम थाने में जाने से डरता है। सरकार में बैठे लोग शासन प्रशासन का फायदा उठाते हैं। कहा कि भाजपा सरकार धर्म व जाति के नाम पर लोगों को बांटना चाहती है। महंगाई, बेरोजगारी व कानून व्यवस्था जैसे मुद्दों पर पूरी तरह विफल है।  


इस मौके पर मौजूद राष्ट्रीय सचिव सुधाकर कुशवाहा ने कहा कि सपा ही जंगलराज से मुक्ति दिला सकती है।        

              

बताया जा रहा है कि इस मौके पर पूर्व विधायक पूनम सोनकर, जितेंद्र कुमार व बब्बन सिंह चौहान, मनोज सिंह काका, नफीस अहमद, मुश्ताक अहमद, इंद्रजीत शर्मा, रामजनम यादव, सुजीत कन्नौजिया, बाबूलाल यादव, राम सिंह चौहान, बृजेश मौर्य आदि लोग उपस्थित रहे।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*