जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

अग्निपथ योजना की तारीफ के साथ दोनों सीटें जीतने का दावा कर गए कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर

अग्निपथ योजना युवाओं के लिए शानदार अवसर, आजमगढ़ और रामपुर सीट पर भाजपा की जीत पक्की, लोकतंत्र में तानाशाही नहीं चलती

 


चंदौली जिले के सकलडीहा स्थित आवास पर पहुंचे कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने अग्निपथ योजना नौजवानों के लिये बेहतर अवसर बताते हुए कहा कि कुछ लोग प्रायोजित ढंग से युवाओं को भ्रमित कर आन्दोलन करा रहे है। इससे उनको बेहतर अवसर मिलने जा रहा है। उनको अपने फायदे की बात समझनी चाहिए और विरोध करने के लिए बहकाने वाले लोगों से बचना चाहिए।

कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने गुरुवार को  अपने आवास पर जनता दरबार में लोगों की समस्याएं सुनने के बाद पत्रकारों से वार्ता के दौरान कहा कि चुनाव में मिले रुझान से पता चल रहा है कि आजमगढ़ और रामपुर सीट पर भाजपा की जीत पक्की है। 

कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि पहले जवान सेना में भर्ती होते थे। एक लम्बे समय से वहां रहते थे। जब लौटकर वापस आते है तो उनके सामने विकल्प का अभाव होता था। लेकिन सरकार ने एक बहुत ही सराहनीय पहल किया है। जो समझदार और पढ़े लिखे लोग हैं। ऐसे सभी लोग सरकार के फैसले का स्वागत कर रहे हैं। विपक्ष के लोग अपनी राजनीति के चक्कर में नौजवानों को गुमराह कर रहे हैं। युवाओं को देश की सेवा करने के बाद अपने प्रदेश में भी सेवा का मौका मिलेगा। 

कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि अबकी बार आजमगढ़ और रामपुर में जनता परिवारवादी को छोड़कर विकास को वोट देने जा रही है। हमें विश्वास है कि दोनों सीट पर भाजपा की जीत होगी। महाराष्ट्र में जो सरकार अस्थिर हुई है। वह अपने कर्मों से हुई है। जनता और जनभावना का अनादर करने पर ऐसा होता है। लोकतंत्र में तानाशाही नहीं चलती है। वहां के विधायक कब तक डिक्टेटरशिप बर्दास्त करेंगे। 

कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने दावा किया कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर श्रम विभाग द्वारा 25 हजार लोगों को 100 दिन के अंदर नौकरी देने का वादा किया था। हमने 75 दिनों में उस वादा को पूरा किया है। पच्चास हजार नौजवानों की कैरियर काउंसिलिंग किया गया है। काशी देश का मॉडल शहर बन गया है। वहां प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के निर्देश में लगातार विकास हो रहा है। 

इस मौके पर भाजपा नेता अरबिंद पांडेय, शिवमंगल बियार, रमाशंकर खरवार,शायरा बानो, राहुल राजभर, रतेन्द्र, टुनटुन, बाढ़ू सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*