जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

विकास पुरुष के पास हैट्रिक का मौका, निर्विवाद छवि और सादगी पसंद नेता ​​​​​​​

चंदौली सीट से भाजपा उम्मीदवार डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय खुद को नेता कम और कार्यकर्ता अधिक बताते हैं। इस चुनाव में वह उन कद्दावर नेताओं में शुमार हैं, जो लगातार तीसरी बार चुनाव जीतने के इरादे से मैदान में हैं।
 

चंदौली लोकसभा सीट पर भाजपा की दावेदारी

लगातार तीसरी बार चुनाव जीतने का मौका

देश की 5 सर्वश्रेष्ठ लोकसभाओं में लाना का करते हैं दावा

 

चंदौली सीट से भाजपा उम्मीदवार डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय खुद को नेता कम और कार्यकर्ता अधिक बताते हैं। इस चुनाव में वह उन कद्दावर नेताओं में शुमार हैं, जो लगातार तीसरी बार चुनाव जीतने के इरादे से मैदान में हैं। दूसरे शब्दों में हैट्रिक लगाने के साथ ही उनपर सीट बचाने की भी जिम्मेदारी है। डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय के साथ जो सबसे खास बात है वह यह कि लंबे राजनीतिक करियर में किसी विवाद में नहीं घिरे हैं। सादगी ही उनका आवरण कहा जाता है। वह हमेशा अपनी लोकसभा को देश की 5 सर्वश्रेष्ठ लोकसभाओं में लाने का दावा करते रहे हैं।

आपको बता दें कि डॉ. पांडेय की छवि और कार्यशैली के मद्देनजर 2017 में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के ठीक पहले उन्हें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व सौंप दिया गया। इस चुनाव में प्रभावशाली जीत हासिल कर भाजपा लगभग डेढ़ दशक बाद सूबे की सत्ता में काबिज हुई।

केंद्र में बड़ी जिम्मेदारी मिली


 वर्ष 2014 में केंद्र में भाजपा की सरकार बनने के बाद 2016 के कैबिनेट विस्तार में वह मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री बने। वह 2014 के कार्यकाल में मानव संसाधन विकास और कौशल विकास राज्यमंत्री की जिम्मेदारी निभा चुके हैं। वर्ष 2019 में लोकसभा चुनाव जीतने के बाद डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय कैबिनेट मंत्री के रूप में पदोन्नति मिली और वह भारी उद्योग मंत्री बनाए गए।

चंदौली में भाजपा का प्रभुत्व


राममंदिर आंदोलन के बाद चंदौली में प्राय भाजपा का ही प्रभुत्व रहा है। 1991 से 2019 के बीच सात में से पांच चुनाव भाजपा ने जीते। 2014 में केंद्र में भाजपा की सरकार बनने पर चंदौली के सांसद महेंद्रनाथ पांडेय को इस्पात एवं खान मंत्रालय के लिए ग्रामीण विकास और सलाहकार समिति का स्थायी सदस्य बनाया गया था।

सैदपुर से विधायक चुने गए


 डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय 1991 में सैदपुर से विधायक निर्वाचित हुए और कल्याण सिंह के नेतृत्व में बनी सरकार में आवास एवं शहरी विकास राज्यमंत्री की जिम्मेदारी संभाली। उन्होंने 1998 और 2000 के बीच योजना राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) व 2000 और 2002 के बीच पंचायती राज राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के रूप में भी काम किया।


हिंदी में पीएचडी हैं पांडेय
मूलतः गाजीपुर जिले के पखनपुर गांव निवासी डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय काशी हिंदू विश्वविद्यालय से हिंदी में पीएचडी हैं। वह बीएचयू छात्रसंघ के महामंत्री भी रहे। इससे पहले वर्ष 1973 में उन्हें सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज के छात्रसंघ अध्यक्ष के रूप में भी चुना गया था।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*