जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलChandauliSamachar_Logo

नवनियुक्त BJP जिला प्रभारी मीना चौबे का चंदौली में प्रथम आगमन, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

नवनियुक्त भाजपा जिला प्रभारी मीना चौबे के प्रथम चंदौली आगमन पर कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। जिला कार्यालय में आयोजित परिचयात्मक बैठक में आगामी विधानसभा और पंचायत चुनावों को लेकर संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करने की रणनीति बनी।
 

भाजपा जिला प्रभारी मीना चौबे का चंदौली आगमन

पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत

आगामी विधानसभा और पंचायत चुनावों पर चर्चा

संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर जोर

जिलाध्यक्ष काशीनाथ सिंह और विधायक रमेश जायसवाल की मौजूदगी

भारतीय जनता पार्टी चंदौली की नवनियुक्त जिला प्रभारी श्रीमती मीना चौबे के अपने प्रभार क्षेत्र चंदौली में प्रथम आगमन पर जोरदार स्वागत किया गया। जिला मुख्यालय स्थित भाजपा कार्यालय पहुंचने पर पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों और नारों के बीच उनका भव्य अभिनंदन किया।

प्रथम आगमन के अवसर पर पार्टी कार्यालय में एक महत्वपूर्ण परिचयात्मक बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में संगठन की मजबूती, आगामी विधानसभा चुनाव तथा त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई और रणनीतियों को अंतिम रूप देने पर मंथन हुआ।                                                                                                                                                           politics

कार्यकर्ता ही पार्टी की असली शक्ति हैं: मीना चौबे
परिचयात्मक बैठक को संबोधित करते हुए नवनियुक्त जिला प्रभारी श्रीमती मीना चौबे ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक पूर्णतः कार्यकर्ता आधारित संगठन है। पार्टी की सबसे बड़ी ताकत और पूंजी उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं, जिनके परिश्रम और संगठनात्मक क्षमता के बल पर भाजपा ने देश और प्रदेश में ऐतिहासिक सफलताएं हासिल की हैं।

उन्होंने आगामी चुनावों को लेकर गंभीरता जताते हुए कहा कि चंदौली के कार्यकर्ताओं में एक अलग ही ऊर्जा, सक्रियता और जुझारूपन है। कार्यकर्ता पूरी ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ संगठन के कार्यक्रमों को धरातल पर उतारने का कार्य कर रहे हैं।

बूथ की मजबूती ही जीत का आधार: जिलाध्यक्ष
बैठक के दौरान जिलाध्यक्ष श्री काशीनाथ सिंह ने कहा कि जिले के सभी पार्टी कार्यकर्ता अभी से ही बूथ स्तर की तैयारियों में पूरी तरह जुट गए हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी चुनाव को जीतने में बूथ संगठन की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होती है, क्योंकि बूथ की मजबूती ही पूरे संगठन की जीत का मजबूत आधार बनती है।

उन्होंने बताया कि जिले के प्रत्येक कार्यकर्ता से निरंतर सीधा संवाद स्थापित किया जा रहा है और पार्टी की सभी प्राथमिक व संगठनात्मक गतिविधियों को गति दी जा रही है।

एक बार फिर बनेगी भाजपा सरकार: विधायक रमेश जायसवाल
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुगलसराय विधायक श्री रमेश जायसवाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता पूरी ऊर्जा, उत्साह और दमखम के साथ मैदान में डटे हुए हैं। वे जनता के बीच जाकर केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को पहुंचा रहे हैं और आगामी चुनावों में एक बार फिर भारी बहुमत से भाजपा की सरकार बनाएंगे।

परिचयात्मक बैठक में जिले के अन्य भाजपा विधायकों एवं वरिष्ठ नेताओं ने भी अपने विचार रखे और पार्टी की नीतियों व भावी रणनीतियों पर प्रकाश डाला। इस दौरान बड़ी संख्या में क्षेत्रीय पदाधिकारी, मंडलाध्यक्ष और बूथ स्तर के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*