जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

ऐसा होगा भाजपा के नए जिलाध्यक्ष का ऐलान, जिले में नया माहौल बनाने की तैयारी

इस बदलाव के पीछे पार्टी नेतृत्व को यह डर है कि यदि जिलाध्यक्ष की घोषणा बिना किसी सामान्य बैठक या चर्चा के की जाती है, तो विरोध और नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है।
 

राज्य स्तर से आलाकमान नहीं करेगा घोषणा

जिला स्तर पर तय होंगे पार्टी के जिलाध्यक्ष

बढ़ने लगी है दावेदारों की धड़कनें

भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश संगठन पर्व के तहत एक नया प्रयोग करने जा रही है, जिसमें 16 मार्च को सभी जिलों में जिलाध्यक्षों के चुनाव की घोषणा की जाएगी। अब तक पार्टी के जिलाध्यक्षों की घोषणा लखनऊ मुख्यालय से की जाती थी, लेकिन इस बार पार्टी ने इसे बदलते हुए नया तरीका अपनाया है। अब जिलाध्यक्षों की घोषणा उन्हीं जिलों में की जाएगी, जहां पदाधिकारियों और अन्य नेताओं की उपस्थिति में यह प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

पार्टी नेतृत्व को उम्मीद है कि इस प्रयोग से जिलों में पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच स्वस्थ वातावरण बनेगा और पार्टी की आंतरिक एकजुटता को बल मिलेगा। इसके अलावा, नए जिलाध्यक्षों का स्वागत भी प्रभावी तरीके से किया जाएगा।

पार्टी सूत्रों के अनुसार, इस बदलाव के पीछे पार्टी नेतृत्व को यह डर है कि यदि जिलाध्यक्ष की घोषणा बिना किसी सामान्य बैठक या चर्चा के की जाती है, तो विरोध और नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। इसका दूरगामी परिणाम पार्टी को झेलना पड़ सकता है।

इस बदलाव का मुख्य उद्देश्य वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को एकजुट करना और नए अध्यक्ष के प्रति सकारात्मक माहौल का निर्माण करना है। पार्टी के नए प्रयोग से यह भी संकेत मिल रहे हैं कि भाजपा अब संगठनात्मक स्तर पर बदलाव की दिशा में सक्रिय रूप से काम कर रही है।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*

News Hub