जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलChandauliSamachar_Logo

चकिया सुरक्षित सीट से पूर्व ब्लॉक प्रमुख आभा रानी बहेलिया ने भी ठोकी टिकट की दावेदारी, जनता से मिल सकती है सहानुभूति

चंदौली की चकिया सुरक्षित सीट से दो बार ब्लॉक प्रमुख रहीं आभा रानी बहेलिया ने बीजेपी से अपनी दावेदारी पेश की है। उन्होंने जनसमर्थन के बल पर जीत का दावा किया है।
 

चकिया सुरक्षित सीट से पेश करेंगी अपनी मजबूत दावेदारी

शहाबगंज की दो बार ब्लॉक प्रमुख रह चुकीं हैं आभा बहेलिया

बीजेपी की पूर्व प्रदेश मंत्री भी रह चुकी हैं आभा

दो बार विधायक रहे हैं पति राजेश बहेलिया

संगठन के फैसले पर पूरा भरोसा

चंदौली जिले की चकिया सुरक्षित विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (BJP) के भीतर चुनावी सरगर्मी काफी बढ़ गई है। इस सीट से पार्टी की वरिष्ठ नेता और पूर्व ब्लॉक प्रमुख आभा रानी बहेलिया ने अपनी मजबूत दावेदारी पेश की है। समाज सेवा से जुड़े परिवार की पृष्ठभूमि वाली आभा रानी का दावा है कि क्षेत्र की जनता का उन्हें भरपूर स्नेह और समर्थन मिल रहा है। इसी जनसमर्थन और अपने लंबे राजनीतिक अनुभव के आधार पर वे पार्टी से टिकट की मांग कर रही हैं।

लंबे समय से संगठन और जनप्रतिनिधि के रूप में सक्रिय
आभा रानी बहेलिया का परिवार लंबे समय से जनसेवा और राजनीति में सक्रिय रहा है। उनके पति भी दो बार विधायक के रूप में क्षेत्र की सेवा कर चुके हैं। खुद आभा रानी शहाबगंज विकास खंड की दो बार ब्लॉक प्रमुख रह चुकी हैं। इसके अलावा उन्होंने बीजेपी संगठन में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाली हैं। वे बीजेपी जिला उपाध्यक्ष, प्रदेश संगठन में प्रदेश मंत्री और राष्ट्रीय महिला मोर्चा में सदस्य के रूप में अपनी सेवाएं दे चुकी हैं।

विषम परिस्थितियों में भी निभाया पार्टी का साथ
आभा रानी बहेलिया का कहना है कि उन्होंने हमेशा पार्टी के प्रति पूरी निष्ठा दिखाई है। अतीत में जब विषम परिस्थितियों के दौरान पार्टी प्रत्याशी द्वारा चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया गया था, तब भी उन्होंने मजबूती से खड़े होकर बीजेपी के सिंबल पर चुनाव लड़ा था। पार्टी द्वारा जब भी जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई, उसे उन्होंने पूरी ईमानदारी और लगन से निभाया है। उनका मानना है कि उनका समर्पित कार्य ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है।


chakiya-bjp-ticket-contender-abha-rani-bahelia

पार्टी आलाकमान के फैसले और जीत पर जताया भरोसा
चुनाव में अपनी संभावनाओं पर बात करते हुए आभा रानी ने कहा कि जनता के असीम प्यार और समर्थन के कारण उनके पास धन्यवाद देने के लिए शब्द कम पड़ रहे हैं। वे पूरी तरह आश्वस्त हैं कि अगर बीजेपी का शीर्ष नेतृत्व उन्हें चकिया सीट से जिम्मेदारी सौंपता है, तो वे पार्टी की झोली में जीत डालकर इस सीट को सफल बनाएंगी। फिलहाल टिकट आवंटन का अंतिम निर्णय संगठन के पाले में है और वे पार्टी के निर्देश का इंतजार कर रही हैं।

chakiya-bjp-ticket-contender-abha-rani-bahelia

अगस्त महीने हुआ है पति का निधन
चंदौली जिले की चकिया विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता राजेश बहेलिया का अगस्त महीने में निधन हो है। वह काफी समय से बीमार चल रहे थे। अगर आभा रानी बहेलिया को टिकट मिलता है तो उनको सहानुभूति वोट भी मिल सकते हैं। चकिया विधानसभा के मंगरौर गांव के रहने वाले राजेश बहेलिया ने चकिया (सुरक्षित) विधानसभा सीट से दो बार जीत हासिल की थी। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर पहली बार साल 1991 में जीत दर्ज की, जब पूरे प्रदेश में भाजपा की लहर थी। इसके बाद साल 1993 में हुए मध्यावधि चुनाव में भी उन्होंने अपनी सीट बरकरार रखी और दोबारा विधायक चुने गए।

Tags

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*