पंचायती राज और कंप्यूटर क्रांति के जनक थे राजीव गांधी, चंदौली कांग्रेस भवन में जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि
भारत रत्न और पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती पर चंदौली जिला कांग्रेस कमेटी ने गोष्ठी का आयोजन किया। जिलाध्यक्ष अरुण द्विवेदी ने उन्हें याद करते हुए देश में पंचायती राज, संचार और कंप्यूटर क्रांति का जनक बताया।
पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती मनाई गई
चंदौली कांग्रेस कार्यालय में गोष्ठी का आयोजन
पंचायती राज व्यवस्था और कंप्यूटर क्रांति के जनक
जिलाध्यक्ष अरुण द्विवेदी ने राजीव जी को किया नमन
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेसी रहे मौजूद
चंदौली जिले के चंद्रा त्रिपाठी कांग्रेस भवन कार्यालय में जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा भारत रत्न और देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी जी की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अरुण द्विवेदी की अध्यक्षता में एक विशेष गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने राजीव जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।

पंचायती राज और संचार क्रांति में निभाई ऐतिहासिक भूमिका
गोष्ठी को संबोधित करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष अरुण द्विवेदी ने कहा कि आज पूरा देश पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी को याद कर श्रद्धा सुमन अर्पित कर रहा है। उन्होंने कहा कि राजीव जी ने देश को न केवल एक मजबूत पंचायती राज व्यवस्था दी, बल्कि वे भारत में संचार और कंप्यूटर क्रांति के असली जनक के रूप में हमेशा याद किए जाएंगे।
'सशक्त युवा भारत और वैज्ञानिक सोच की दी मिसाल'
जिलाध्यक्ष ने राजीव जी के सपनों और उनकी सोच पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका सपना एक सशक्त युवा भारत का था। उनकी सोच वैज्ञानिक और तकनीकी क्रांति से भरी थी, जबकि उनकी विचारधारा सत्य, सेवा, समर्पण और शहादत पर टिकी थी। उन्होंने सौहार्द और सद्भावना का जो संदेश देश को दिया, वह आज भी प्रासंगिक है। राजीव जी की विरासत हमारे लिए सूरज की रोशनी की तरह है, जो हमेशा सही रास्ता दिखाती रहेगी।
गोष्ठी में बड़ी संख्या में कांग्रेसी रहे उपस्थित
इस श्रद्धांजलि सभा और गोष्ठी के दौरान कांग्रेस पार्टी के कई प्रमुख नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से मधु राय, रामानंद यादव, मुनीर खान, राममूरत गुप्ता, बदरुद्वजा अंसारी, उदय उपाध्याय, श्रीकांत पाठक, जुगल किशोर, असगर अली, अमरदेव राम, राकेश सिंह, राकेश पाठक, अनिल श्रीवास्तव, मिठाई राम, रामौतार यादव, गुलाम अली, शमशेर खान, संतोष चौबे, बद्रीनाथ मिश्रा और शिवाकांत सहित भारी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
Tags
चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*







