जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

चंदौली जिला अस्पताल से नेहरू और कमलापति त्रिपाठी की तस्वीरें गायब, कांग्रेस करने जा रही है जोरदार विरोध

चंदौली जिला अस्पताल के सीएमओ कार्यालय से प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू और पंडित कमलापति त्रिपाठी की तस्वीरें गायब होने पर कांग्रेस ने तीखा विरोध जताया है। जिला अध्यक्ष अरुण द्विवेदी ने इसे भाजपा द्वारा महापुरुषों की निशानी मिटाने और अस्पताल को समाप्त करने की साज़िश बताया है।
 

चंदौली जिला अस्पताल में एक और विवाद


 सीएमओ कार्यालय से पंडित नेहरू और कमलापति त्रिपाठी की तस्वीरें हटीं


 कांग्रेस ने लगाया 'महापुरुषों की निशानी मिटाने' का आरोप


भाजपा पर महापुरुषों के अपमान का आरोप


 कांग्रेस अध्यक्ष अरुण द्विवेदी ने लगाया आरोप


पंडित कमलापति अस्पताल को समाप्त करने की साज़िश

चंदौली जनपद के पंडित कमलापति त्रिपाठी जिला चिकित्सालय  के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) कार्यालय में देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी और अस्पताल के संस्थापक पंडित कमलापति त्रिपाठी जी की तस्वीरें गायब होने के बाद जिले में राजनीतिक माहौल गरमा गया है। जिला काँग्रेस कमेटी चन्दौली के अध्यक्ष अरुण द्विवेदी के नेतृत्व में कांग्रेस जनों ने इस घटना पर गहरा आक्रोश व्यक्त किया है।

Chandauli Congress protests photo removal  Pandit Kamlapati hospital controversy  BJP government disrespects great leaders

कांग्रेस जन जब जिला चिकित्सालय में मरीजों को हो रही समस्याओं को लेकर सीएमओ कार्यालय पहुँचे, तो वहाँ से दोनों महान विभूतियों की तस्वीरें गायब देखकर वे आक्रोशित हो उठे।

भाजपा पर नफरती विचारधारा फैलाने का आरोप
जिलाध्यक्ष अरुण द्विवेदी ने इस घटना को 'तिल-तिल करके मिटाई जा रही महापुरुषों की निशानी' बताया। उन्होंने भाजपा की डबल इंजन सरकार पर सीधा हमला करते हुए कहा, "यह भाजपा की सरकार चंदौली की धरोहरों को लगातार ध्वस्त कर रही है। पंडित जवाहरलाल नेहरू जी और चंदौली के शिल्पी पंडित कमलापति त्रिपाठी जी की तस्वीर गायब करके संघ व भाजपा अपनी नफरती विचारधारा के अनुरूप घृणा फैला रही है। हम इसकी घोर निंदा करते हैं। यह उन महान विभूतियों का अपमान है।"

कांग्रेस ने केवल तस्वीर हटाने पर ही आपत्ति नहीं जताई, बल्कि अस्पताल के भविष्य पर भी सवाल उठाए हैं। द्विवेदी ने खुलासा किया कि उन्हें जानकारी मिली है कि पंडित कमलापति अस्पताल की भूमि और संपत्ति बाबा कीनाराम मेडिकल कॉलेज के नाम पर स्थानांतरित कर दी गई है। उन्होंने इसे भाजपा सरकार की दूषित मानसिकता और जनपद चंदौली में पंडित कमलापति त्रिपाठी जिला अस्पताल को समाप्त करने की साज़िश का परिचायक बताया।

बड़े आंदोलन की चेतावनी
जिला कांग्रेस कमेटी ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि वे महापुरुषों के सम्मान के साथ हो रहे इस खिलवाड़ को बर्दाश्त नहीं करेंगे। जिलाध्यक्ष अरुण द्विवेदी ने कहा, "जनपद चंदौली के कांग्रेस जन भाजपा सरकार द्वारा अगर ऐसा कोई भी कुकृत्य किया गया तो हम इसका मुंह तोड़ जवाब देंगे। यह सारी जिम्मेदारी यहाँ के स्थानीय शासन प्रशासन की होगी।"

Chandauli Congress protests photo removal  Pandit Kamlapati hospital controversy  BJP government disrespects great leaders

कांग्रेस जनों ने तय किया है कि वे जल्द ही जिलाधिकारी (डीएम) से मुलाकात करेंगे। उन्होंने मांग की है कि यदि ससम्मान महापुरुषों की तस्वीरें पुनः नहीं लगाई गईं और पंडित कमलापति त्रिपाठी जिला अस्पताल को समाप्त करने की कोशिश की गई, तो चंदौली कांग्रेस एक बहुत बड़ा आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।

विरोध प्रदर्शन में जिला अध्यक्ष अरुण द्विवेदी के साथ गंगाराम, राजेंद्र गौतम, दयाराम पटेल, मुनीर खान, राम मूरत गुप्ता, परमहंस सिंह राजपूत, शिवेंद्र मिश्रा, दिलीप यादव बेलावाला, अखिलेश पाण्डेय, अमर देव राम, राकेश सिंह, मनोज सिंह, राकेश पाठक और संतोष चौबे सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Tags

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*