जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने नेशनल इंटर कॉलेज में राहुल गांधी की होने वाली जन सभा स्थल का किया निरीक्षण

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रदेश सचिव और जिला प्रभारी जितेंद्र पासवान ने सैयदराजा नेशनल इंटर कॉलेज में राहुल गांधी की होने वाली जन सभा स्थल का निरीक्षण किया गया। 
 

चंदौली जिले में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रदेश सचिव और जिला प्रभारी जितेंद्र पासवान ने सैयदराजा नेशनल इंटर कॉलेज में राहुल गांधी की होने वाली जन सभा स्थल का निरीक्षण किया गया। 

इस दौरान क्षेत्रीय और पार्टी कार्यकर्ताओं तथा पदाधिकारियों के साथ बैठक की गई। उन्होंने आगामी 16 फरवरी को होने वाली राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा की सभा को सफल बनाने का आह्वान किया।

बता दें कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा 16 फरवरी को बिहार से उत्तर प्रदेश की सीमा में प्रवेश करेगी उसके बाद सैयदराजा के नेशनल इंटर कॉलेज में राहुल गांधी की सभा आयोजित होगी। जिसको लेकर कांग्रेस के प्रदेश सचिव जितेंद्र पासवान ने आज सैयदराजा नेशनल इंटर कॉलेज में सभा स्थल का स्तरीय निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर उन्होंने कर नया यात्रा को सफल बनाने के साथ ही सभा में भारी संख्या में लोगों की उपस्थिति दर्ज करने की रणनीति बनाई।


 कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाते हुए उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा और सैयदराजा में होने वाली सभा का 2024 के होने वाले लोकसभा चुनाव में निर्णायक भूमिका होगी। आसपास के जनपदों पर भी इसका सीधा असर पड़ेगा।


इस दौरान राजेश द्विवेदी, विजयी त्रिपाठी, सतीश बिंद, प्रताप नारायण पाण्डेय, रजनीकांत पाण्डेय, रामानंद सिंह यादव, मुनीर खान, विश्वजीत सेठ, शिव तपस्या तिवारी, विनोद गणित, अनवर अहमद, जुगल किशोर, बंटी सेठ, इंद्रदेव पाठक, सैयद अंसारी, सूरज कुमार, राकेश खरवार समेत अन्य लोग शामिल रहे।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*