जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

चंदौली के जगमेंद्र सिंह यादव बने सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

गुरुवार को जिले में कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की और पार्टी नेतृत्व के इस निर्णय का स्वागत किया।नवनियुक्त प्रदेश सचिव जगमेंद्र सिंह यादव ने कहा कि जो जिम्मेदारी उन्हें दी गई है।
 

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने चंदौली के जगमेंद्र सिंह यादव को सौंपी अहम जिम्मेदारी

प्रदेश अध्यक्ष राजपाल कश्यप ने घोषित की नियुक्ति

पार्टी के पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ में हुआ चयन

जिले भर में कार्यकर्ताओं ने जताई खुशी

समाजवादी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने दी जिम्मेदारी चन्दौली के इस नेता को पार्टी के पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ ने बड़ी जिम्मेदारी देते हुए बरहन गांव निवासी ग्राम प्रधान जगमेंद्र सिंह यादव को प्रदेश सचिव नियुक्त किया है। यह घोषणा प्रदेश अध्यक्ष राजपाल कश्यप ने की।

आपको बता दें कि गुरुवार को जिले में कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की और पार्टी नेतृत्व के इस निर्णय का स्वागत किया।नवनियुक्त प्रदेश सचिव जगमेंद्र सिंह यादव ने कहा कि जो जिम्मेदारी उन्हें दी गई है, उसका वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करेंगे।

Jagmendra Yadav

उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि पार्टी हमेशा कार्यकर्ताओं का सम्मान करती है और उन्हें आगे बढ़ाने का काम करतीसमाजवादी युवजन सभा के पूर्व जिलाध्यक्ष योगेंद्र यादव चकरू ने कहा कि जगमेंद्र सिंह यादव की नियुक्ति से यह स्पष्ट होता है कि सपा नेतृत्व हमेशा जमीनी कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता देता है।

इस मौके पर गुरु प्रकाश यादव, दयाराम यादव पूर्व प्रधान, कमलेश यादव, त्रिभुवन यादव, द्वारिका खरवार, लालमणि पाल, रविकांत यादव, अबरार खान, राजनाथ बिंद और प्रधान इदल यादव अवधेश राय गुरुदयाल यादव हवलदार यादव अशोक यादव सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*