जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

जन अधिकार पार्टी की चुनावी तैयारी तेज, 3 विधानसभाओं में अध्यक्षों की तैनाती

बैठक के दौरान वक्ताओं ने कहा कि संगठन को केवल चुनावी वक्त में नहीं, बल्कि निरंतर मजबूत बनाए रखने के लिए जमीनी कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी ज़रूरी है।
 

जन अधिकार पार्टी की जिला कार्यकर्ता सम्मेलन में बड़ा ऐलान

तीन विधानसभाओं के अध्यक्ष नियुक्त

संगठन को नई ऊर्जा देने की पहल पर दिया जा रहा है जोर

चंदौली जिले में  जन अधिकार पार्टी द्वारा आज दिनांक 31 मई को पार्टी के जिला कार्यालय पर एक महत्वपूर्ण कार्यकर्ता बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें संगठनात्मक ढांचे को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से कई अहम निर्णय लिए गए। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष मानवी इंद्र कुमार ने किया। जबकि संचालन व मार्गदर्शन की जिम्मेदारी प्रदेश सचिव एवं मंडल प्रभारी भागीरथी मौर्य ने निभाई। बैठक में मिर्जापुर मंडल प्रभारी मानवी रामचंद्र त्यागी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Jan Adhikar Party

बताते चलें कि इस बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन को जमीनी स्तर पर सशक्त करना और कार्यकर्ताओं के बीच संवाद को बेहतर बनाना था। इस दौरान तीन प्रमुख विधानसभा क्षेत्रों — चकिया, सकलडीहा, और सैयदराजा — में नेतृत्व परिवर्तन करते हुए नए विधानसभा अध्यक्षों की घोषणा की गई।

नियुक्त किए गए नए विधानसभा अध्यक्ष:
1. चकिया विधानसभा अध्यक्ष – राम भजन मौर्य
ग्राम बरहुआ निवासी राम भजन मौर्य को चकिया विधानसभा (383) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। वे लंबे समय से पार्टी से जुड़े हैं और जमीनी कार्यकर्ता के रूप में सक्रिय भूमिका निभा चुके हैं।

2. सकलडीहा विधानसभा अध्यक्ष – धर्मराज मौर्य
धर्मराज मौर्य को सकलडीहा विधानसभा अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने पार्टी के विभिन्न आंदोलनों में अग्रणी भूमिका निभाई है और संगठन के प्रति उनकी निष्ठा प्रमाणित है।

3. सैयदराजा विधानसभा अध्यक्ष – मनोज कुमार मौर्य
ग्राम रसूलपुर निवासी मनोज कुमार मौर्य को सैयदराजा विधानसभा का नेतृत्व सौंपा गया। वे युवाओं के बीच लोकप्रिय हैं और संगठन को तकनीकी और सामाजिक स्तर पर आगे ले जाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Jan Adhikar Party

इन सभी नव नियुक्त विधान सभा अध्यक्षों को पार्टी नेतृत्व द्वारा निर्देशित किया गया है कि वे आगामी एक महीने के भीतर अपनी-अपनी विधानसभा कमेटियों का गठन करें और स्थानीय स्तर पर संगठनात्मक गतिविधियों को गति दें।

इस बैठक में रहे मौजूद संजय मौर्य, जिला अध्यक्ष, जन अधिकार पार्टी जिला इकाई के सभी प्रमुख पदाधिकारी के साथ विधानसभा इकाइयों के प्रतिनिधि और सैकड़ों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बैठक के दौरान वक्ताओं ने कहा कि संगठन को केवल चुनावी वक्त में नहीं, बल्कि निरंतर मजबूत बनाए रखने के लिए जमीनी कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी ज़रूरी है। नए अध्यक्षों से यह अपेक्षा की जा रही है कि वे आम जन की समस्याओं को प्रमुखता से उठाएंगे और पार्टी के जन आंदोलन को नए स्तर पर पहुंचाएंगे।

शुभकामनाएं और बधाई संदेश:

राम भजन मौर्य को चकिया विधानसभा का अध्यक्ष बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय जनता ने उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी।
मनोज कुमार मौर्य को सैयदराजा विधानसभा का नेतृत्व सौंपे जाने पर उनके ग्रामवासियों व समर्थकों में हर्ष का माहौल है। धर्मराज मौर्य को सकलडीहा अध्यक्ष बनने पर कई सामाजिक संगठनों और युवाओं ने बधाई दी।


पार्टी कार्यकर्ताओं का मानना है कि इन बदलावों से पार्टी को स्थानीय स्तर पर मजबूती मिलेगी और आने वाले समय में जन अधिकार पार्टी चंदौली जिले की राजनीति में और अधिक प्रभावी भूमिका निभाएगी।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*