जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

देखें वीडियो..नाली साफ कराने के लिए बीच कीचड़ में कुर्सी डालकर बैठ गया नेता, देखें हाई-प्रोफाइल ड्रामा

चंदौली के नियामताबाद ब्लॉक में नाली जाम की समस्या से परेशान एक सपा नेता अनोखे प्रदर्शन पर उतर आए। वे नाली के कीचड़ में ही कुर्सी लगाकर सत्याग्रह पर बैठ गए। घंटों चले ड्रामे के बाद पुलिस ने उन्हें बाहर निकाला।

 
 

नियामताबाद के मढ़िया गांव का मामला

नाली में कुर्सी डालकर बैठे नेताजी

घंटों तक चला हाई-प्रोफाइल ड्रामा

ग्रामीणों ने भी दिया पूरा साथ

समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी

 चंदौली जिले से विरोध प्रदर्शन की एक ऐसी अनोखी तस्वीर सामने आई है, जिसे देखकर हर कोई हैरान है। जिले के नियामताबाद विकास खंड के मढ़िया गांव में नाली जाम की समस्या से परेशान होकर एक समाजवादी पार्टी (सपा) के नेता अनोखे सत्याग्रह पर बैठ गए।

सपा नेता चंदन यादव गांव की बजबजाती और गंदगी से भरी नाली के बीचों-बीच कुर्सी लगाकर बैठ गए। नेताजी को इस तरह गंदगी में बैठा देख मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई और घंटों तक हाई-प्रोफाइल ड्रामा चलता रहा।


ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, वर्षों से है समस्या
मढ़िया गांव के रहने वाले ग्रामीणों ने भी इस अनोखे प्रदर्शन का पूरा समर्थन किया और नेताजी के साथ खड़े हो गए। ग्रामीणों का गंभीर आरोप है कि गांव में पिछले कई वर्षों से नाली जाम की समस्या बनी हुई है।

अधिकारियों और प्रशासन से कई बार शिकायत करने के बावजूद इस पर कोई सुनवाई नहीं हुई। हर तरफ गंदगी और बदबू की वजह से लोगों का जीना मुहाल हो चुका है, जिसके बाद उन्हें यह कदम उठाना पड़ा।

पुलिस ने निकाला बाहर, दी बड़े आंदोलन की चेतावनी
नाली में सत्याग्रह की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों को सपा नेता को समझाने और नाली से बाहर निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।

सपा नेता चंदन यादव ने कहा कि आज वह पुलिस के अनुरोध पर यहां से हट रहे हैं। लेकिन अगर प्रशासन ने इस समस्या का जल्द स्थायी समाधान नहीं किया, तो वे ग्रामीणों के साथ मिलकर इससे भी बड़ा आंदोलन शुरू करेंगे।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*