जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

मनोज सिंह लगा रहे हैं जन चौपाल, 2 दर्जन से अधिक नेता सपा में होंगे शामिल

समाजवादी पार्टी के नेता और पूर्व विधायक मनोज कुमार सिंह डबलू ने विधानसभा इलाके में जन चौपाल का कार्यक्रम शुरू कर दिया है। मनोज सिंह डब्लू आज कंदवा इलाके में एक जन चौपाल लगाकर चुनावी तैयारियों को आगे बढ़ाने का काम करेंगे।

 
मनोज सिंह लगा रहे हैं जन चौपाल
2 दर्जन से अधिक नेता सपा में होंगे शामिल

चंदौली जिले के समाजवादी पार्टी के नेता और पूर्व विधायक मनोज कुमार सिंह डबलू ने विधानसभा इलाके में जन चौपाल का कार्यक्रम शुरू कर दिया है। मनोज सिंह डब्लू आज कंदवा इलाके में एक जन चौपाल लगाकर चुनावी तैयारियों को आगे बढ़ाने का काम करेंगे।

 आपको बता दें कि मनोज कुमार सिंह के द्वारा ग्राम सभा कंदवा के प्राथमिक विद्यालय पर 11 बजे यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इस दौरान मनोज सिंह कार्यकर्ताओं को चुनावी तैयारियों की रणनीति समझाएंगे व जोश भरने की कोशिश करेंगे।

 सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आज समाजवादी पार्टी के मंच पर कई दूसरे दलों के कार्यकर्ता और नेता भी दिखाई दे सकते हैं, जो समाजवादी पार्टी की सदस्यता भी ग्रहण कर सकते हैं। यह अगले आने वाले दिनों में और भी बड़े स्तर पर दिखाई देगा।

 माना जा रहा है आज लगभग 2 दर्जन से अधिक दूसरे दल के कार्यकर्ता और पदाधिकारी समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण करेंगे।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*