जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

'वोट बढ़ाओ और बूथ जिताओ' का नारा देकर कार्यकर्ताओं में जोश भर रहे हैं विधायक प्रभु नारायण सिंह यादव

चंदौली जिले में समाजवादी पार्टी के नेता अपने कार्यकर्ताओं को चुनाव के लिए तैयार रहने के लिए छोटे-छोटे कार्यक्रमों के जरिए जोश भरने का काम कर रहे हैं।
 

'वोट बढ़ाओ और बूथ जिताओ' का नारा

कार्यकर्ताओं में जोश भर रहे हैं विधायक प्रभु नारायण सिंह यादव

चंदौली जिले में समाजवादी पार्टी के नेता अपने कार्यकर्ताओं को चुनाव के लिए तैयार रहने के लिए छोटे-छोटे कार्यक्रमों के जरिए जोश भरने का काम कर रहे हैं। प्रदेश में सपा की सरकार बनाने के साथ साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को दोबारा मुख्यमंत्री बनाने के लिए कमर कसने की बात कह रहे हैं। हर दिन सपा के विधायक गांवों में चौपालों व कार्यक्रमों के जरिए पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं से रुबरू हो रहे हैं। 

बुधवार को सपा के विधायक प्रभु नारायण सिंह यादव ने कहा कि अखिलेश यादव के नेतृत्व में सपा की बढ़ती लोकप्रियता से विपक्षी परेशान हैं। सपा की रथयात्रा रैली में उमड़ रही भीड़ को देख भाजपा सरकार बौखला गयी है। इस दौरान कार्यकर्ताओं को वोट बढ़ाओ और बूथ जिताओ का नारा देते हुए अखिलेश यादव के हाथों को मजबूत करने का आह्वान किया।

MLA Prabhu Narayan Singh Yadav Booth Management

सपा के निर्देश पर गांव-गांव बूथ जिताओ और वोट बढ़ाओ का अभियान चल रहा है। इस क्रम में सपा विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव क्षेत्र के तेंदुई, बथावर,ताजपुर, सरेहुआ कला ,सरेहुआ खुर्द आदि गांव में जनचौपाल लगाया गया। कहा कि देश की भोली भाली जनता ने भाजपा सरकार पर विश्वास कर वोट किया। लेकिन बदले में महगाई, बेरोजगारी, व्यापारियों का उत्पीड़न, हत्या और अपराध बढ़ रहा है। 

इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष रविन्द्र प्रताप सिंह, अनिल चौहान, विजय चौहान, प्रधान सतीश चन्द्र, प्रधान देवलाल राजभर, प्रधान राजेश यादव, प्रधान कृष्णा पाण्डेय, निसार अहमद, तेजू यादव, घासी राम, अमित पाल, नरेश पाल, नवनीत सिंह, भोला नाथ, मुहम्मद हनीफ अंसारी, दशरथ चौहान, जियालाल चौहान मौजूद रहे।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*