जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

देख लीजिए सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने रेल मंत्री को लिखी है चिट्ठी, सैयदराजा, सकलडीहा धीना और तुलसी आश्रम स्टेशन के लिए मांग

चंदौली के सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर धीना और तुलसी आश्रम स्टेशनों पर टिन शेड, पेयजल जैसी बुनियादी सुविधाओं और दून व मेमू समेत कई ट्रेनों के ठहराव की बड़ी मांग की है।

 

विधायक सुशील सिंह ने लिखा पत्र

धीना स्टेशन पर वातानुकूलित प्रतीक्षालय मांग

दून एक्सप्रेस के ठहराव की सिफारिश

तुलसी आश्रम स्टेशन का होगा कायाकल्प

रेल यात्रियों की मुश्किलें होंगी दूर

चंदौली के सैयदराजा विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (BJP) के विधायक सुशील सिंह ने क्षेत्र के रेल यात्रियों की समस्याओं को देखते हुए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। विधायक सुशील सिंह ने देश के केंद्रीय रेल मंत्री आदरणीय अश्विनी वैष्णव को आधिकारिक पत्र लिखकर दानापुर जोन (पूर्वी मध्य रेलवे) के अंतर्गत आने वाले धीना स्टेशन (डी.एच.ए.) और तुलसी आश्रम स्टेशन (टी.एल.ए.एम.) पर बुनियादी सुविधाओं के विस्तार की पुरजोर मांग की है। उन्होंने अवगत कराया कि इन स्टेशनों से हजारों दैनिक यात्री आवागमन करते हैं, जिन्हें मूलभूत सुविधाओं के अभाव में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।

स्टेशनों पर वातानुकूलित प्रतीक्षालय और टिन शेड निर्माण की सिफारिश
विधायक सुशील सिंह ने रेल मंत्री को भेजे अपने पत्र में मुख्य रूप से निम्नलिखित बुनियादी कार्यों को कराने और अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देशित करने का अनुरोध किया है:---

  • जर्जर हो चुके यात्री प्रतीक्षालय का पुनः निर्माण कराकर उसे वातानुकूलित (AC) प्रतीक्षालय बनाना।
  • दोनों स्टेशनों पर जर्जर शौचालयों का पुनरुद्धार व निर्माण कराना।
  • यात्रियों के लिए स्वच्छ पेयजल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करना।
  • प्लेटफॉर्म पर टिन शेड का निर्माण कराना और उसके नीचे यात्रियों के बैठने की उत्तम व्यवस्था करना।
  • प्लेटफॉर्म पर पंखे व प्रकाश (लाइटिंग) की पर्याप्त व्यवस्था करना।

दून और मेमू सहित कई प्रमुख ट्रेनों के ठहराव की मांग
यात्री सुविधाओं के साथ-साथ विधायक ने क्षेत्र के लोगों की सहूलियत के लिए कई ट्रेनों के ठहराव और संचालन की सूची भी सौंपी है:---

  • अपरान्ह 03:00 बजे बक्सर, दिलदारनगर वाया धीना स्टेशन होते हुए पं० दीनदयाल उपाध्याय नगर तक के लिए पैसेंजर/एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन व धीना स्टेशन पर उसका ठहराव किया जाए।
  • सैयदराजा स्टेशन पर दून एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 13009 / 13010) अप व डाउन का ठहराव सुनिश्चित हो।
  • दोपहर 12:00 बजे से अपरान्ह 6:00 बजे के बीच सकलडीहा, पं० दीनदयाल उपाध्याय नगर के लिए पैसेंजर/एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन और सकलडीहा स्टेशन पर उसका ठहराव दिया जाए।
  • बहोरा चन्दैल व तुलसी आश्रम में आरा-बनारस मेमू पैसेंजर (ट्रेन नंबर 62229 अप / 62220 डाउन) का ठहराव अनिवार्य रूप से किया जाए।

इस पत्र की प्रतिलिपि मंडल रेल प्रबंधक (DRM), पूर्व मध्य रेलवे, दानापुर मंडल (पटना) को भी आवश्यक कार्रवाई हेतु प्रेषित की गई है।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*