जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

चंदौली के डॉ. राम अधार जोसफ बने किसान कांग्रेस के पूर्वी जोन प्रदेश अध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

चंदौली के वरिष्ठ समाजसेवी और तीन बार राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित डॉ. राम अधार जोसफ को अखिल भारतीय किसान कांग्रेस (पूर्वी जोन, यूपी) का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। इस नियुक्ति से पूर्वांचल के किसानों और पार्टी कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है।

 
 

डॉ. राम अधार जोसफ बने प्रदेश अध्यक्ष

किसान कांग्रेस पूर्वी जोन की मिली कमान

3 बार राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित नेता

शीर्ष नेतृत्व का जताया गया आभार

चंदौली में कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाइयां

चंदौली जिले के वरिष्ठ समाजसेवी और कांग्रेस के लोकप्रिय नेता डॉ. राम अधार जोसफ को पार्टी शीर्ष नेतृत्व द्वारा एक बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। अखिल भारतीय किसान कांग्रेस ने उन्हें उत्तर प्रदेश के पूर्वी जोन का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। उनकी इस नियुक्ति से पूर्वांचल के किसान कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है।

ram-adhar-joseph-kisan-congress-president-east-up

3 बार राष्ट्रपति पुरस्कार से हो चुके हैं सम्मानित
डॉ. राम अधार जोसफ समाज सेवा के क्षेत्र में काफी सक्रिय रहे हैं और उन्हें तीन-तीन बार राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। वह पूर्व पीसीसी सदस्य, राबर्ट्सगंज से पूर्व लोकसभा प्रत्याशी, चकिया से पूर्व विधानसभा प्रत्याशी और सोनभद्र के जिला कोआर्डिनेटर भी रह चुके हैं। उन्हें एक संघर्षशील नेता और जमीन से जुड़ा कार्यकर्ता माना जाता है।

ram-adhar-joseph-kisan-congress-president-east-up

"चंदौली धान का कटोरा, लड़ते रहेंगे किसानों की लड़ाई"
अपनी नई जिम्मेदारी पर आभार जताते हुए डॉ. राम अधार जोसफ ने कहा कि "चंदौली धान का कटोरा है और वे किसानों के हक व हित की लड़ाई को मजबूती से लड़ते रहेंगे।" उन्होंने कहा कि पूर्वांचल में किसान कांग्रेस संगठन को हर गांव और बूथ स्तर तक मजबूत किया जाएगा।

पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का जताया आभार
इस खास मौके पर कार्यकर्ताओं ने जननायक राहुल गांधी, राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, प्रियंका गांधी, प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम, प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखपाल सिंह खैरा और संगठन प्रभारी अखिलेश शुक्ला का दिल से धन्यवाद और आभार व्यक्त किया।

सैंकड़ों कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को दी बधाई
नया पद मिलने की खुशी में जिला कांग्रेस कमेटी चंदौली के अध्यक्ष अरुण कुमार द्विवेदी, ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के सदस्य देवेंद्र प्रताप सिंह मुन्ना, डॉ. नारायण मूर्ति ओझा, धर्मेंद्र तिवारी, शशि नाथ उपाध्याय, विजय त्रिपाठी, प्रवक्ता शिवेंद्र मिश्रा और प्रदीप मिश्रा सहित सैकड़ों नेताओं व कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को बधाई और शुभकामनाएं दीं।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*