जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलChandauliSamachar_Logo

समाजवादी पार्टी बोली- मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान और विशेष गहन पुनरीक्षण पर रखें नजर

बैठक में 'विशेष गहन पुनरीक्षण' (SIR) के नाम पर वोटर लिस्ट में हेरफेर की संभावनाओं पर भी विस्तार से चर्चा की गई।
 

सपा ने 2027 चुनाव के लिए भरी हुंकार

मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान पर जोर

SIR से जुड़े संभावित षड्यंत्रों पर कार्यकर्ताओं के साथ खुलकर चर्चा 

चंदौली जिले में आगामी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों में जुटते हुए, समाजवादी पार्टी ने अपनी रणनीति को धार देना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में, धानापुर के कमालपुर में सैयदराजा विधानसभा क्षेत्र की मासिक बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर ने की। बैठक का मुख्य फोकस मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान और विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) से जुड़े संभावित षड्यंत्रों पर चर्चा रही।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में चंदौली के सांसद वीरेंद्र सिंह और सकलडीहा विधायक प्रभु नारायण सिंह यादव उपस्थित रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने का संकल्प दोहराया।

जिला पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के अध्यक्ष डॉ. वीरेंद्र कुमार बिंद ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, "आज हम सभी समाजवादी सिपाही यह संकल्प लेते हैं कि हम सब मिलकर 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाएंगे। इसके लिए सबसे पहले हर एक कार्यकर्ता को बूथ कमेटी में अपनी जिम्मेदारी को समझना होगा और मतदाता सूची को सही कराने पर विशेष ध्यान देना होगा।" उन्होंने कहा कि सही मतदाता सूची ही चुनाव में जीत का आधार बनेगी।

बैठक में 'विशेष गहन पुनरीक्षण' (SIR) के नाम पर वोटर लिस्ट में हेरफेर की संभावनाओं पर भी विस्तार से चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं से कहा गया कि वे हर बूथ पर नए मतदाताओं का नाम जुड़वाने में सक्रिय भूमिका निभाएं और यह सुनिश्चित करें कि किसी भी पात्र व्यक्ति का नाम मतदाता सूची से न छूटे।

कार्यक्रम का संचालन गुरु प्रकाश यादव ने किया। इस अवसर पर रामदुलार कनौजिया, रमेश यादव, राजेश यादव, धर्मेंद्र यादव, मंगल कवि, बृजेश यादव, लालता कनौजिया सहित बड़ी संख्या में पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। यह बैठक यह दर्शाती है कि समाजवादी पार्टी ने अभी से ही 2027 के चुनाव के लिए अपनी रणनीति तैयार कर ली है और बूथ स्तर तक अपनी पकड़ मजबूत करने का प्रयास कर रही है।

Tags

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*