जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलChandauliSamachar_Logo

BJP काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बने सर्वेश कुशवाहा, कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से किया भव्य स्वागत

चंदौली के चहनियां निवासी सर्वेश कुशवाहा को बीजेपी काशी क्षेत्र का क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। गुरुवार को उनके कैथी स्थित आवास पर भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया गया। पूरी खबर पढ़ें...

 

सर्वेश कुशवाहा बने बीजेपी क्षेत्रीय उपाध्यक्ष

कैथी आवास पर भव्य स्वागत समारोह

डॉ. अखिलेश आग्रहरी के नेतृत्व में अभिनंदन

सरकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प

कार्यकर्ताओं और युवाओं में दिखा भारी उत्साह

चंदौली जिले के चहनियां क्षेत्र के निवासी और बीजेपी के पूर्व जिलाध्यक्ष सर्वेश कुशवाहा को भारतीय जनता पार्टी काशी क्षेत्र का क्षेत्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। नई जिम्मेदारी मिलने के बाद पहली बार गुरुवार को उनके कैथी स्थित आवास पर पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उनका जोरदार स्वागत एवं अभिनंदन किया।

डॉ. अखिलेश आग्रहरी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह
स्वागत समारोह का आयोजन बीजेपी नेता डॉ. अखिलेश आग्रहरी के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में पहुंचे युवाओं और पार्टी कार्यकर्ताओं ने सर्वेश कुशवाहा को फूल-मालाएं पहनाकर और ढोल-नगाड़ों के साथ अपनी शुभकामनाएं दीं। नई जिम्मेदारी मिलने से स्थानीय कार्यकर्ताओं और युवाओं में एक नया उत्साह देखने को मिला।

संगठन की मजबूती और योजनाओं को पहुंचाने का संकल्प
इस मौके पर सर्वेश कुशवाहा ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बीजेपी कार्यकर्ताओं के परिश्रम के बल पर ही आज इतनी मजबूत हुई है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना और युवाओं को पार्टी से जोड़कर काशी क्षेत्र में संगठन को और अधिक सशक्त बनाना ही उनकी पहली प्राथमिकता रहेगी।

कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार
समारोह के दौरान डॉ. अखिलेश आग्रहरी ने कहा कि सर्वेश कुशवाहा का सरल स्वभाव, समर्पण और आत्मीय व्यवहार हमेशा से कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणादायी रहा है। उन्हें क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बनाए जाने से पूरे संगठन में नई ऊर्जा आई है। इस दौरान रविकांत मौर्य, सूर्यकांत, अजय गुप्ता, विष्णु मोदनवाल, अभिषेक, अखिलेश यादव, सत्यपाल, विजय, दुलारे, रिंकू मिश्रा और दिनेश चौरसिया समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Tags

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*