सर्वेश कुशवाहा का मधुपुर में स्वागत: संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करना प्राथमिकता, कुशवाहा समाज ने जताया भरोसा
भाजपा काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बनाए जाने के बाद सर्वेश कुशवाहा के प्रथम आगमन पर मधुपुर स्थित महाबोधि शिक्षण संस्थान में भव्य अभिनंदन समारोह आयोजित हुआ। कुशवाहा समाज के लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया। पूरी खबर पढ़ें...
महाबोधि शिक्षण संस्थान मधुपुर में सर्वेश कुशवाहा का अभिनंदन
कुशवाहा जनकल्याण समिति के तत्वावधान में हुआ भव्य आयोजन
पूर्व जिलाध्यक्ष सर्वेश कुशवाहा को मिली काशी क्षेत्र की नई जिम्मेदारी
संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने को बताई अपनी प्राथमिकता
भिखारीपुर के ग्राम प्रधान ओमप्रकाश मौर्य के नेतृत्व में हुआ कार्यक्रम
चंदौली जिले में भारतीय जनता पार्टी काशी क्षेत्र का क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बनाए जाने के बाद सर्वेश कुशवाहा के पहली बार आगमन पर कार्यकर्ताओं और समाज के लोगों में भारी उत्साह देखने को मिला। रविवार को मधुपुर स्थित महाबोधि शिक्षण संस्थान में कुशवाहा समाज की ओर से उनके सम्मान में एक भव्य अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया, जहां लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया।

फूल-मालाओं और अंगवस्त्र से समाज के लोगों ने लादा
कुशवाहा जनकल्याण समिति के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में आसपास के तमाम गांवों से बड़ी संख्या में ग्राम प्रधान, गणमान्य नागरिक, युवा और स्थानीय लोग पहुंचे। समारोह में पहुंचे लोगों ने सर्वेश कुशवाहा को फूल-मालाएं पहनाकर और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया तथा नई जिम्मेदारी मिलने पर अपनी खुशी जताई।

पूर्व जिलाध्यक्ष के अनुभव पर समाज ने जताया भरोसा
मूल रूप से चहनियां क्षेत्र के कैथी गांव के रहने वाले सर्वेश कुशवाहा पूर्व में भाजपा के जिलाध्यक्ष भी रह चुके हैं। संगठन में उनके लंबे अनुभव को देखते हुए पार्टी ने उन्हें काशी क्षेत्र का क्षेत्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। कार्यक्रम में मौजूद वक्ताओं ने इसे पूरे क्षेत्र के लिए गौरव का विषय बताया और उम्मीद जताई कि वह समाज और क्षेत्र की समस्याओं को मजबूती से उठाएंगे।
संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना मुख्य प्राथमिकता
अपने अभिनंदन से गदगद सर्वेश कुशवाहा ने उपस्थित सभी लोगों और समाज के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर वे पूरी निष्ठा से खरे उतरेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना, युवाओं को जोड़ना और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना ही उनकी पहली प्राथमिकता रहेगी।

ओमप्रकाश मौर्य के नेतृत्व में संपन्न हुआ कार्यक्रम
इस पूरे अभिनंदन समारोह की व्यवस्था और आयोजन में भिखारीपुर के ग्राम प्रधान ओमप्रकाश मौर्य की मुख्य भूमिका रही। कार्यक्रम के दौरान निरंजन मौर्य, संजय मौर्य, अरुण कुमार मौर्य, आनंद मौर्य, जय भारत, उपेंद्र, राजीव, रामअवध और अनिल सहित विभिन्न गांवों से आए सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
Tags
चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*







