जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलChandauliSamachar_Logo

समाज को बांटने की राजनीति कर रही हैं सरकारें, पार्टी नेताओं को सुभाषिनी अली ने ललकारा

सुभाषिनी अली ने आरोप लगाया कि विकास कार्यों के नाम पर किसानों की उपजाऊ भूमि का जबरन अधिग्रहण किया जा रहा है। इससे किसानों की आजीविका पर संकट गहरा रहा है।
 

लोकतंत्र बचाओ सम्मेलन में गूंजा सरकार विरोधी स्वर

सुभाषिनी अली बोलीं – समाज को बांटने की राजनीति

किसानों की जमीन पर हो रहा मनमाना अधिग्रहण

चंदौली जिले के चकिया में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी की पोलित ब्यूरो सदस्य सुभाषिनी अली ने मंगलवार को गांधी पार्क परिसर में आयोजित लोकतंत्र बचाओ सम्मेलन में केंद्र और प्रदेश सरकारों पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकारें समाज को बांटने की राजनीति कर रही हैं और जनता को वास्तविक मुद्दों से भटका रही हैं।

आपको बता दें कि सुभाषिनी अली ने आरोप लगाया कि विकास कार्यों के नाम पर किसानों की उपजाऊ भूमि का जबरन अधिग्रहण किया जा रहा है। इससे किसानों की आजीविका पर संकट गहरा रहा है। उन्होंने बिजली के निजीकरण को भी उपभोक्ताओं पर सीधा प्रहार बताया। उनके मुताबिक, सरकार की नीतियों ने रोजगार के अवसरों को खत्म कर दिया है, जिससे देश का युवा निराशा और कुंठा का शिकार होता जा रहा है।

माकपा की केंद्रीय कमेटी के सदस्य डा. हीरालाल यादव ने भी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सत्ता पाने और बनाए रखने के लिए सांप्रदायिक तनाव को बढ़ावा दिया जा रहा है। जनता को जातिगत राजनीति के झांसे में फंसाकर लोकतंत्र की जड़ों को कमजोर किया जा रहा है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि सरकार मतदान की प्रक्रिया में हस्तक्षेप कर रही है, जिससे गरीब और गरीब तथा अमीर और अमीर होता जा रहा है।

डा. यादव ने जनता से अपील की कि मौजूदा हालात से निपटने के लिए सड़क से संसद तक संघर्ष करना होगा। इस सम्मेलन में डा. गीता शुक्ला, लालमनी विश्वकर्मा, डा. हौसिला सिंह, निर्मला देवी, परमानंद मौर्य, महानंद राजभर और जिला सचिव शंभूनाथ यादव समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Tags

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*